राजनाथ सिंह 75 बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन...आंध्र प्रदेश में आज से नई शराब नीति होगी लागू, मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में पढ़ें देश की बड़ी खबरें

punjabkesari.in Saturday, Oct 12, 2024 - 06:00 AM (IST)

नेशनल डेस्कः रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बीआरओ द्वारा निर्मित 2236 करोड़ रुपए की लागत वाली 75 बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। ये परियोजनाएं अंडमान और निकोबार द्वीप समूह सहित देश के 11 सीमावर्ती राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बनाई गई हैं। 
PunjabKesari
उधर, आंध्र प्रदेश सरकार 99 रुपए में शराब बेचेगी। आंध्र प्रदेश सरकार को उम्मीद है कि इससे राज्य को 5500 करोड़ रुपए का रेवेन्यू मिलेगा। नई नीति की अवधि दो साल की होगी। राज्य सरकार के नोटिफिकेशन के अनुसार यह नई नीति 12 अक्टूबर से लागू होगी। 

मालगाड़ी से टकराई बागमती एक्सप्रेस, टक्कर के बाद लगी आग; कई बोगियां पटरी से उतरीं
तमिलनाडु में 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही बागमती एक्सप्रेस ट्रेन शुक्रवार को मुख्य लाइन में जाने के बजाय ‘लूपलाइन' में चली गई और वहां खड़ी एक मालगाड़ी से टकरा गई, जिससे कई यात्री घायल हो गए और एक डिब्बे में आग लग गई। रेल अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 

Air India Express के विमान में आई खराबी, त्रिची एयरपोर्ट पर इमरजेंसी घोषित, 2 घंटे से हवा में लगा रहा चक्कर
तिरुचिरापल्ली से शारजाह जा रहे एक विमान में शुक्रवार शाम उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद बीच हवा में तकनीकी खराबी आ गई। जानकारी के मुताबिक, फ्लाइट में क्रू मेंबर समेत 144 यात्री सवार थे। हवाई अड्डे पर 20 एंबुलेंस भेजी गई हैं। बताया जा रहा है कि विमान में हाइड्रॉलिक सिस्टम में खराबी आ गई थी। इसके बाद हवाई जहाज दो घंटे तक हवा में चक्कर लगाता रहा। 

Birth, Marriage और Death Certificate को लेकर बड़ा ऐलान, अब Online मिलेंगे प्रमाण पत्र
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गुरुवार को घोषणा की कि ग्राम पंचायतों द्वारा जारी विवाह (Marriage Certificate), जन्म (Birth Certificate) और मृत्यु प्रमाण पत्र (Death Certificate) जल्द ही ऑनलाइन उपलब्ध होंगे। मुख्यमंत्री ने ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि सरकार की प्रतिबद्धता है कि लोगों को आवश्यक सेवाएं उनके घर-द्वार पर प्रदान की जाएं। 

...ऐसे सरकारी कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाएं, मोदी सरकार ने जारी किए Order
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय सचिवों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे भ्रष्ट और प्रदर्शन में कमी वाले सरकारी कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाएं। इस संदर्भ में, उन्होंने नॉन-परफॉर्मर कर्मचारियों को रिटायर करने के लिए पेंशन नियमों (CCS) का हवाला देते हुए तत्काल कार्रवाई करने का आदेश दिया। 

अब इस मशहूर फिल्म अभिनेता की राजनीति में एंट्री, इस पार्टी में हुए शामिल
 मशहूर फिल्म अभिनेता सयाजी शिंदे ने अजित पवार की एनसीपी पार्टी जॉइन की है। इस मौके पर एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे और कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल भी मौजूद थे। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार ने इस अवसर पर कहा कि उन्हें गर्व होता है जब महाराष्ट्र का कोई कलाकार आगे बढ़ता है। उन्होंने बताया कि सयाजी राव की फिल्में समाज में जागरूकता बढ़ाती हैं और उन्होंने कई महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Related News