भाजपा की वेबसाइट हैक और पुलवामा हमले पर राजनीति, पढ़ें अब तक की बड़ी खबरें

Tuesday, Mar 05, 2019 - 01:58 PM (IST)

नेशनल डेस्क: भाजपा की अधिकारिक वेबसाइट के हैक होने से लेकर पुलवामा हमले पर कांग्रेस और भाजपा के बीच शुरू हुई राजनीति तक, हम आपके लिए लाए हैं ऐसी खबरें जो आप अपने व्यस्त शेड्यूल के चलते मिस कर जाते हैं। इस न्यूज बुलेटिन में हम आपको हर क्षेत्र से जुड़ी बड़ी खबरें बताने जा रहे हैं। तो अब एक क्लिक में पढि़ए देश-दुनिया से लेकर खेल जगत की अब तक की बड़ी खबरें।   

भाजपा की वेबसाइट हैक, PM मोदी की वीडियो से हुई छेड़छाड़
भारतीय जनता पार्टी की आधिकारिक वेबसाइट सेामवार को कथित रूप से हैक कर ली गई। वेबसाइट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वीडियो से छेड़छाड़ की गई। इसके साथ ही अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया।

जवानों की शहादत का मजाक उड़ाती है कांग्रेस: रविशंकर प्रसाद
केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने आज कांग्रेस नेताओं की टिप्पणी पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह को शर्म आनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं के बयान से पाकिस्तान को फायदा हो रहा है। कांग्रेस जवानों की शहादत का मजाक उड़ाती है।

नौसेना प्रमुख ने चेताया- समुद्र के रास्ते हमला कर सकते हैं आतंकी
भारत पाकिस्तान के बीच हवाई हमलों के बाद भारतीय नौसेना का बड़ा बयान सामने आया है। नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा ने चेताया कि आतंकी एक बार फिर मुंबई हमले जैसे वारदात को अंजाम दे सकते हैं। 

PM मोदी ने उड़ाया डिस्लेक्सिया पीड़ितों का मजाक, लोगों ने कहा- शर्मनाक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश भर के बच्चों और युवाओं से चर्चाएं करते आए हैं। लेकिन एक कार्यक्रम के दौरान मजाकिया बयान देना उन्हे महंगा पड़ गया और वह आलोचकों के निशाने पर आ गए हैं। नेशनल प्लेटफॉर्म फॉर द राइट्स ऑफ द डिसएबल्ड (NPRD) ने भी पीएम की इस टिप्पणी को अपमानजनक और असंवेदनशील बताया। 

F-16 जेट को लेकर पाक के पत्रकार ने खोली इमरान सरकार की पोल
भारत के हवाई हमले के बाद पाकिस्तानी सेना द्वारा F-16 के इस्तेमाल को लेकर इमरान सरकार के झूठ की पोल उनके अपने एक वरिष्ठ पत्रकार ने खोल दी है।  पाक का दावा है कि 27 फरवरी को उसने भारतीय सीमा में घुसपैठ के लिए अमरीका में बने फाइटर जैट एफ-16 का इस्तेमाल नहीं किया लेकिन पाकिस्तान के जाने-माने पत्रकार ताहा सिद्दीकी ने पाक सेना में अपने सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि इस ऑप्रेशन में सेना ने इसी विमान का इस्तेमाल किया था।

31 मार्च से पहले निपटा लें यह काम, नहीं तो आपको झेलनी होगी बड़ी मुसीबत
वित्त वर्ष 2018-19 खत्म होने में अब सिर्फ कुछ ही दिन रह गए हैं। वित्त वर्ष की अंतिम तारीख यानी 31 मार्च कई मामलों में विशेष है। दरअसल, 31 मार्च तक कई काम ऐसे हैं, जो आम आदमी के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण हैं। 31 मार्च की डेडलाइन पूरी होने तक अगर ये काम नहीं निपटाए तो आपको मुसीबत झेलनी पड़ सकती है। इसलिए जरूरी है कि इन कामों को समय रहते पूरा कर लिया जाए।

ट्रंप ने भारत का कर मुक्त देश का दर्जा किया समाप्त, व्यापार में मिलने वाली छूट करेगा बंद
अमेरिका ने अपने बाजारों तक उसकी पहुंच प्रदान करने में विफल रहने के बाद भारत के कर मुक्त देश के दर्जे को समाप्त कर दिया है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कांग्रेस (संसद) को एक पत्र जरिए यह जानकारी दी है। अमेरिकी कानून के मुताबिक यह बदलाव नोटिफिकेशन जारी होने के 2 महीने बाद लागू हो पाएंगे। अमेरिका के जीएसपी कार्यक्रम में शामिल देशों को विशेष तरजीह दी जाती है। अमेरिका उन देशों से एक तय राशि के आयात पर शुल्क नहीं लेता।

Ind vs Aus 2nd ODI Live: भारत को लगा पहला झटका, रोहित आउट
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला विदर्भ क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। जहां कंगारूओं ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। टीम इंडिया ने एक विकेट गंवाए 12 रन बना लिया है। कोहली और धवन क्रीज पर खेल रहे है। वहीं टीम इंडिया ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है।

गुरू रंधावा के गानों पर जमकर नाचा अंबानी परिवार, शादी से पहले हुई हैरी पॉटर थीम पार्टी
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चैयरमैन मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी 9 मार्च को कारोबारी रसेल मेहता की बेटी श्लोका से शादी करेंगे। शादी से पहले फंक्शन भी शुरु हो गए हैं। स्विटजरलैंड में ग्रैंड पार्टी के बाद 3 मार्च को मुंबई में हैरी पॉटर थीम बैश का आयोजन किया गया।


 

vasudha

Advertising