मुंबई हमले का मास्टरमाइंड हाफिज सईद गिरफ्तार और कर्नाटक संकट पर SC का फैसला, पढ़ें अब तक की बड़ी खबरें

Wednesday, Jul 17, 2019 - 02:22 PM (IST)

नेशनल डेस्क: मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद की लौहार में गिरफ्तारी से लेकर बागी विधायकों के अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा सुनाए गए फैसले तक, हम आपके लिए लाए हैं ऐसी खबरें जो आप अपने व्यस्त शेड्यूल के चलते मिस कर जाते हैं। इस न्यूज बुलेटिन में हम आपको हर क्षेत्र से जुड़ी बड़ी खबरें बताने जा रहे हैं। तो अब एक क्लिक में पढि़ए देश-दुनिया से लेकर खेल जगत की अब तक की बड़ी खबरें।    

टेरर फंडिंग मामले में मुंबई हमले का मास्टरमाइंड आतंकी हाफिज सईद गिरफ्तार
मुंबई आतंकवादी हमले के मास्टरमाइंड और जमात-उद-दावा (जेयूडी) सरगना हाफिज सईद को आतंकवाद रोधी विभाग(सीटीडी) ने पाकिस्तान के पंजाब प्रांत से बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने बताया कि सईद आतंकवाद रोधी अदालत में पेश होने के लिए लाहौर से गुजरांवाला आया था तभी उसे गिरफ्तार कर लिया गया। सईद की गिरफ्तारी आतंकी फंडिंग के आरोप में हुई है।

कर्नाटक संकटः फ्लोर टेस्ट कल, SC बोला-बागी विधायकों के इस्तीफों पर फैसला लें स्पीकर
सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को निर्देश दिए कि कांग्रेस और जद(एस) के 15 अंसतुष्ट विधायकों को कर्नाटक विधानसभा की कार्रवाई में भाग लेने के लिए बाध्य न किया जाए। कर्नाटक विधानसभा में 18 जुलाई को एच.डी. कुमारस्वामी के नेतृत्व वाली राज्य सरकार द्वारा लाए जाने वाले विश्वास मत पर फैसला होना है।

क्या पाकिस्तान की कैद से रिहा से होगा कुलभूषण जाधव, ICJ का फैसला आज
अंतरराष्ट्रीय न्याय अदालत (आईसीजे) भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव से जुड़े मामले में बुधवार को अपना फैसला सुनाएगी।  इस मौके के लिए पाकिस्तान के कानूनी विशेषज्ञों की एक टीम हेग पहुंच चुकी है। पाकिस्तान की एक सैन्य अदालत द्वारा जाधव को ‘‘दबाव वाले कबूलनामे'' के आधार पर मौत की सजा सुनाने को भारत ने आईसीजे में चुनौती दी है। 

Monsoon Updates: बाढ़ से बेहाल असम, केरल में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी
बिहार और असम में बाढ़ का कहर फिलहाल जारी है। असम के 33 जिले भी बाढ़ की चपेट में हैं, जिनमें 17 लोगों की मौत हुई है और 45 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। वहीं केरल में बेहद भारी बारिश की भविष्यवाणी के बाद रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने राज्य में बेहद भारी बारिश की संभावना जताई है।

खत्म हुआ विस्तारा फ्लाइट का फ्यूल, हवा में अटकी 153 लोगों की जान
विस्तारा फ्लाइट से मुंबई से दिल्ली आ रहे 153 विमान यात्रियों की जान उस समय खतरे में आ गई जब विमान के फ्यूल टैंक में सिर्फ पांच मिनट का ईंधन ही रह गया। ऐसे में आनन-फानन में विमान को पहले लखनऊ डायवर्ट किया लेकिन वहां विजीबिलटी कम होने के कारण इसे प्रयागराज भेजा गया लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही इसे वापिस लखनऊ वापिस बुला लिया गया।

बिल गेट्स को पछाड़ कर बर्नार्ड अरनॉल्ट बने दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति
फ्रांस की लक्जरी गुड्स की कंपनी एलबीएमएच के चेयरमैन बर्नार्ड आरनॉल्ट बिल गेट्स को पीछे छोड़ दुनिया के दूसरे सबसे बड़े अमीर शख्स बन गए हैं। एलवीएमएच के शेयर में 1.38% तेजी आने से अरनॉल्ट की नेटवर्थ  108 अरब डॉलर (7.45 लाख करोड़ रुपए) के पार चली गई, जिसके बाद वह तीसरे नंबर से सीधे दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।

एक साल में बैंकों के फंसे कर्ज में आई 1.02 लाख करोड़ रुपए की कमी, वित्त मंत्री ने दी जानकारी
केंद्र सरकार को अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है लेकिन अब आई एक खबर से सरकार को थोड़ी राहत मिल सकती है। दरअसल बैंकों के एनपीए का स्तर घटा है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को राज्यसभा में यह जानकारी दी। निर्मला सीतारमण ने लिखित सवाल के जवाब में बताया कि वित्तीय वर्ष 2018-19 में बैंकों का फंसा कर्ज (एनपीए) 1.02 लाख करोड़ रुपए घटकर 9.34 लाख रुपए रह गया। 

NGT का फरमान, 3 महीने में बंद होंगी प्रदूषण फैलाने वाली इंडस्ट्रीज
देश के नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण मंडल (सीपीसीबी) को निर्देश दिया है कि देशभर के नाजुक और गंभीर रूप से प्रदूषित क्षेत्रों में मौजूद प्रदूषण फैलाने वाले उद्योगों को तीन महीने में बंद किया जाए। एनजीटी ने फैसला देते हुए कहा कि आर्थिक विकास लोगों के स्वास्थ्य को दांव पर लगाकर नहीं किया जा सकता।

OOPS: सबके सामने प्रियंका चोपड़ा की खिसकी ड्रेस, वीडियो में दिख गया कुछ ऐसा
एक्ट्रेस प्रिंयका चोपड़ा अक्सर पति निक के साथ स्पॉट होती रहती है। इन दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल होती रहती है। हाल ही में प्रियंका और निक का एक वीडियो सामने आया है। इसमें प्रियंका, जोनस ब्रदर का गाना 'सकर' गाती नजर आ रही हैं। वीडियो में प्रियंका, निक के साथ झूमती दिख रही हैं। इस दौरान प्रियंका ने ब्लैक एंड व्हाइट कलर की वन पीस ड्रेस पहनी है।

vasudha

Advertising