एक क्लिक में पढ़ें देश-दुनिया की अब तक की बड़ी खबरें

Sunday, Feb 25, 2018 - 08:16 PM (IST)

नई दिल्ली: पंजाब केसरी आपके लिए लेकर आया है अब तक की ऐसी बड़ी खबरें जिसे आप अपने व्यस्त शड्यूल के चलते मिस कर जाते हैं। इस न्यूज बुलिटेन में हम आपको हर क्षेत्र से जुड़ी बड़ी खबरें बताने जा रहे हैं। तो अब एक क्लिक में पढि़ए, देश-दुनिया से लेकर खेल जगत की बड़ी खबरें। 

श्रीदेवी के निधन से सदमे में देश, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने जताया शोक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रख्यात बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी के असमय निधन पर शोक व्यक्त किया है। मोदी ने ट्वीट कर उनके परिवारजनों और प्रशंसकों के सांत्वना दी है। मोदी ने ट्वीट किया कि प्रख्यात अभिनेत्री श्रीदेवी का असमय निधन काफी दुख पहुंचाने वाला है। वह फिल्म जगत की जानी-मानी और अनुभवी अदाकारा थीं।

#MannKiBaat में बोले मोदी, सशक्त और सबल नारी है 'न्यू इंडिया' का सपना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुरक्षा के लिए सतर्क रहने और नियमों के पालन को जरूरी बताते हुए आज कहा कि इनके अनुपालन से हम न सिर्फ खुद के जीवन को सुरक्षित रख सकते हैं बल्कि समाज को भी बड़ी दुर्घटनाओं से बचा सकते हैं। मोदी ने रेडियो पर प्रसारित अपने मासिक कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 41वें संस्करण में कहा कि चार मार्च को राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस मनाया जाएगा। 

श्रीदेवी के निधन पर राजनीतिक गलियारे में भी शोक की लहर, रो पड़े अमर सिंह
बिहार के मुख्यमंत्री नीतश कुमार ने प्रख्यात फिल्म अभिनेत्री श्रीदेवी के असामयिक निधन पर गहरा शोक एवं दुख व्यक्त करते हुये कहा कि उनके निधन से फिल्म जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि श्रीदेवी उत्कृष्ट अभिनेत्री थी। भारतीय फिल्म जगत में महत्वपूर्ण योगदान के लिए उन्हें पद्मश्री सम्मान से भारत सरकार द्वारा सम्मानित किया गया था। 

पुडुचेरी में बोले PM- कांग्रेस ने 48 साल राज किया, हमने 48 महीने काम किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्र शासित पुड्डुचेरी के दौरे पर आज यहां पहुंचे। मोदी का प्रधानमंत्री बनने के बाद यह पहला पुड्डुचेरी दौरा है। एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि लंबे अरसे के बाद यहां आकर खुद को भाग्यशाली मान रहा हूं। उन्होंने कहा कि यहां के लोगों के साथ विकास में भेदभाव हुआ है। भारत के बाद आजाद होने वाले देश हमसे आगे हैं। 

 देखें निधन से पहले श्रीदेवी का आखिरी वीडियो
बॉलीवुड मशहूर अदाकारा श्रीदेवी के निधन पर देशभर में शोक की लहर दौड़ गई है। किसी की यकीन नहीं हो रहा कि 54 साल की श्रीदेवी अब उनके बीच नहीं रही है। अभिनेत्री का तकरीबन रात 11:00-11:30 बजे के बीच दुबई में दिल का दौरा पड़ने से निधन हुआ। 

खतरे में PNB के 10 हजार क्रेडिट और डेबिट कार्डधारकों की जानकारी
पंजाब नैशनल बैंक (पी.एन.बी.)में 11,400 करोड़ रुपए के घोटाले के बाद एक नया खुलासा हुआ है। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि बैंक के करीब 10,000 क्रेडिट और डेबिट कार्ड्स का डेटा लीक हुआ है। यह दावा हॉन्गकॉन्ग के एक अखबार ने किया है।

PNB scam: घबराए विदेशी निवेशक, FPI ने फरवरी में 10 हजार करोड़ निकाले
पंजाब नैशनल बैंक (पी.एन.बी.) घोटाले के असर से विदेशी निवेशकों ने इस महीने अब तक शेयर बाजारों से करीब 10 हजार करोड़ रुपए (1.5 अरब डॉलर) निकाले। पी.एन.बी. ने 14 फरवरी को आभूषण कारोबारियों नीरव मोदी और मेहुल चौकसी समूह की कंपनियों द्वारा बैंक से धोखाधड़ी का खुलासा किया था। यह घोटाला 11,400 करोड़ रुपए का है।

 पाकिस्तान सरकार की ओर से हो रही कार्रवाई के पीछे अमरीका का हाथः हाफिज सईद
मुंबई हमले का मास्टरमाइंड और जमात-उद-दावा के प्रमुख हाफिज सईद ने कहा है कि पाकिस्तान सरकार की ओर से हो रही कार्रवाई के पीछे अमरीका का हाथ है।सईद ने कहा कि अमरीका उसकी चैरिटीज के खिलाफ साजिश कर रहा है। साजिश के कारण ही पाकिस्तान की सरकार उसके खिलाफ कार्रवाई कर रही है हालांकि पाकिस्तान के तरफ से कथित कार्रवाई के बावजूद जमात-उद-दावा और फलाह-ए-इंसानियत के कई दफ्तर अब भी वहां खुलेआम चल रहे हैं।

पेरिस जलवायु करार से बाहर हुआ अमरीका, ट्रंप ने भारत और चीन को ठहराया दोषी
अमरीका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले साल ऐतिहासिक पेरिस जलवायु समझौते से बाहर निकलने के अपने फैसले के लिए एक बार फिर से भारत और चीन को जिम्मेदार ठहराया है।  ट्रंप ने कहा कि यह समझौता अनुचित था। इसमें अमरीका को उन देशों के लिए कीमत चुकानी पड़ती जिन्हें इससे सबसे ज्यादा फायदा हो रहा था। ट्रंप ने पिछले साल जून में पेरिस समझौते से बाहर निकलने की घोषणा की थी।

T-20 त्रिकोणीय सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, कोहली आैर धोनी को आराम
कप्तान विराट कोहली और टीम के सबसे सीनियर खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी उन अहम खिलाडिय़ों में शामिल हैं जिन्हें छह मार्च से श्रीलंका में शुरू हो रही टी20 त्रिकोणीय श्रृंखला के लिए भारतीय टीम से आराम दिया गया है। रोहित शर्मा भारत की दूसरे दर्जे की टीम की अगुआई करेंगे जिसमें घरेलू टूर्नामेंटों (सैयद मुश्ताक अली टी20 और आईपीएल) में प्रभावी प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों को जगह दी गई है। टीम में छह बदलाव किए गए हैं। शिखर धवन को उप कप्तान बनाया गया है।  

Advertising