आरसीपी तकनीक से हो रही हैं श्रीनगर में रास्तों की मरम्मत, काम जोरों पर

Tuesday, Oct 06, 2020 - 03:27 PM (IST)

श्रीनगरः घाटी में सड़कों और रास्तों की मरम्मत का काम जोरों पर है। इसके लिए आरसीपी यानि कि रिजिड कंकरीट पेवमेंट का प्रयोग किया जा रहा है। जेकेईरा के जेईई सुरिन्द्र सिंह सोडी के अनुसार जो रास्ते अभी बनाए जा रहेहैं, एक तो वो लंबा चलेंगे और आर्थिक नजर से भी सही रहेंगे। उन्होंने कहा कि आरसीपी का काम 20 से 30 वर्ष तक पक्का चलता है। सोडी ने कहा कि दूसरे काम को जल्दी नुकसान हो जाता है। पानी रूकने या फिर अन्य तरह से नुकसान होता है और हर साल रास्ते टूट जाते हैं पर आरसीपी रोड मजबूत होते हैं। इनमें तीनस्तह का काम होता है और यह तकीनी तौर पर सही रहता है।


उन्होंने कहा  िकइस प्रोजेक्ट से हजारों लोगों को लाभ होगा। रामबाग, सोलिना, आलूची बाग, तुलसी बाग, हजूरी बाग, मगरमल बाग, सराईबाला, शाहीनगंज, महाराजा बाजार, बक्शी स्टेडियम और बटमालू के लोग सुविधासंपन्न हो जाएंगे।


स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन का आभार जताया। एक स्थानीय निवासी नजीर बेग ने कहा कि आरसीपी जानी मानी तकनीक है और इसका लाभ रहता है। उन्होंने कहा कि रोड के काम में यह बेस्ट है। इससे बने रोड लंबे समय तक चलते हैं। विदेशी तकनीक है और हम प्रशासन का आभार जताते हैं कि उन्होंने जम्मू कश्मीर में इसे लाया।


 

Monika Jamwal

Advertising