RBI Assistant Recruitment: 650 पदों पर भर्ती शुरू, ग्रेजुएट्स के लिए सुनहरा मौका!

punjabkesari.in Tuesday, Feb 17, 2026 - 05:04 PM (IST)

नेशनल डेस्क: देश के केंद्रीय बैंक Reserve Bank of India (RBI) ने असिस्टेंट पदों पर बड़ी भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। RBI Assistant Recruitment 2026 के तहत कुल 650 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 16 फरवरी 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 8 मार्च 2026 निर्धारित की गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in या opportunities.rbi.org.in के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

कितने पद और कहां-कहां होगी नियुक्ति?

RBI ने देशभर के अपने क्षेत्रीय कार्यालयों के लिए वैकेंसी जारी की है। प्रमुख कार्यालयों में रिक्तियों का विवरण इस प्रकार है:

  • अहमदाबाद – 20
  • बेंगलुरु – 24
  • भोपाल – 30
  • भुवनेश्वर – 18
  • चंडीगढ़ – 20
  • चेन्नई – 53
  • गुवाहाटी – 36
  • हैदराबाद – 11
  • जयपुर – 11
  • जम्मू – 10
  • कानपुर एवं लखनऊ – 50
  • कोलकाता – 29
  • मुंबई – 249
  • नागपुर – 17
  • नई दिल्ली – 49
  • पटना – 17
  • तिरुवनंतपुरम – 6

इन पदों में SC, ST, OBC, EWS और PwBD वर्गों के लिए आरक्षण सरकारी नियमों के अनुसार लागू रहेगा।

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

  • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) में कम से कम 50% अंक।
  • SC/ST/PwBD उम्मीदवारों के लिए केवल पास होना पर्याप्त।
  • जिस कार्यालय के लिए आवेदन कर रहे हैं, वहां की स्थानीय भाषा पढ़ना-लिखना और बोलना अनिवार्य।

आयु सीमा

  • न्यूनतम आयु: 20 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 28 वर्ष
  • जन्म तिथि 1 फरवरी 1998 से 1 फरवरी 2006 के बीच।
  • आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी।

चयन प्रक्रिया कैसी होगी?

RBI Assistant के चयन के लिए तीन चरण निर्धारित किए गए हैं:

  • प्रारंभिक परीक्षा (Prelims)
  • मुख्य परीक्षा (Mains)
  • भाषा दक्षता परीक्षा (LPT – Language Proficiency Test)

संभावित परीक्षा तिथि:

  • प्रीलिम्स – 11 अप्रैल 2026
  • मेन्स – 7 जून 2026
  • सैलरी और आवेदन शुल्क
  • शुरुआती बेसिक पे लगभग ₹29,000 प्रति माह।
  • HRA और अन्य भत्तों को मिलाकर कुल इन-हैंड सैलरी लगभग ₹58,000 तक पहुंच सकती है।

आवेदन शुल्क

  • सामान्य / OBC / EWS – ₹450
  • SC / ST / PwBD – ₹50

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन (Step-by-Step Process)

  • rbi.org.in या opportunities.rbi.org.in पर जाएं।
  • “Recruitment” या “Current Vacancies” सेक्शन में RBI Assistant 2026 लिंक चुनें।
  • “Apply Online” पर क्लिक करें (यह IBPS पोर्टल पर रीडायरेक्ट करेगा)।
  • “New Registration” पर क्लिक कर नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल दर्ज करें।
  • प्राप्त रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें।
  • शैक्षणिक विवरण, कैटेगरी और अन्य जानकारी भरें।
  • निर्धारित साइज में फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
  • ऑनलाइन शुल्क का भुगतान करें।
  • फॉर्म सबमिट कर प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
     

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News