स्मृति ईरानी को घेरना राहुल गांधी को पड़ा भारी, लोगों ने याद दिला दिया RaulVinci

Saturday, Apr 13, 2019 - 04:16 PM (IST)

नेशनल डेस्क (वसुधा शर्मा): लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों के साथ साथ आमजन ने भी कमर कस ली है। इस चुनावी समर में सोशल मीडिया की भागीदारी सबसे अहम है, जहां आमजन दिल खोलकर अपने प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं। यहीं नहीं लोग नेतागण को भी निशाने बनाने से पीछे नहीं हट रहे हैं। ऐसे में फर्जी डिग्री की बात हो तो केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी कैसे पीछे रह सकते हैं। स्मृति ईरानी को ट्रोल करने के बाद अब लोग राहुल गांधी पर भी सवाल उठा रहे हैं। ट्विटर पर #RaulVinci ने एक बार फिर सुर्खियां बटोरना शुरू कर दिया है, जहां यूजर कांग्रेस अध्यक्ष की जमकर टांग खिंचाई कर रहे हैं।  

 

 

vasudha

Advertising