रतन टाटा को समाज सेवा के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े संगठन ने 'सेवा रत्न' से किया सम्मानित

Saturday, Oct 08, 2022 - 02:56 AM (IST)

नई दिल्लीः राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़े सेवा भारती ने शुक्रवार को रतन टाटा और सी बी राजेंद्र प्रसाद को परमार्थ के क्षेत्र में उनके काम के लिए ‘सेवा रत्न' से सम्मानित किया। एक बयान में कहा गया कि उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने यहां एक समारोह में 24 अन्य गणमान्य व्यक्तियों और संस्थानों को उनकी निस्वार्थ समाज सेवा के लिए सम्मानित किया। 

सिंह ने एक बयान में कहा, ‘‘सेवा का अर्थ सेवा भारती से सीखा जा सकता है, यह एक ऐसा संगठन है जो निस्वार्थ भाव को दर्शाता है, जिसके पास कोई नहीं है उसके पास सेवा भारती है।'' रतन टाटा समारोह में शामिल नहीं हो पाए। सेवा भारती ने बयान में कहा कि ‘‘सामाजिक कार्यों में अमूल्य योगदान या सामाजिक विकास के लिए धन उपलब्ध कराने'' के आधार पर प्रतिष्ठित व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। 

Pardeep

Advertising