राजस्थान चुनावः रिजल्ट से पहले CM पद की रेस पर कांग्रेस में रार

Monday, Dec 10, 2018 - 09:17 AM (IST)

जयपुर: राजस्थान चुनावों के परिणाम अभी नहीं आए हैं लेकिन सी.एम. पद की रेस को लेकर सचिन पायलट और अशोक गहलोत के खेमे के बीच की रार सामने आने लगी है। दरअसल वोटिंग के बाद तमाम एग्जिट पोल्स के मुताबिक कांग्रेस राज्य में सरकार बनाते हुए दिख रही है। यही वजह है कि दोनों पक्ष अपनी दावेदारी को मजबूत बनाने में जुट गए हैं। इसी क्रम में जयपुर सिविल लाइंस से कांग्रेस प्रत्याशी और जयपुर शहर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष प्रताप सिंह खाचरियावास द्वारा पूर्व सी.एम. अशोक गहलोत पर किए गए कटाक्ष ने प्रदेश की राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है।

वायरल हुए एक वीडियो में खाचरियावास कह रहे हैं। हमारे नेता राहुल गांधी हैं, वह जो कहेंगे वह फैसला हमें मंजूर होगा। मैंने समाचार पत्रों में पढ़ा है कि गहलोत साहिब ने मुख्यमंत्री पद के लिए 5 लोगों के नाम दिए हैं। वह सीनियर लीडर हैं। मैं उनका सम्मान करता हूं लेकिन इस बारे में वह फैसला नहीं कर सकते कि मुख्यमंत्री कौन होगा।

इस पर राहुल गांधी व राज्य समिति फैसला लेगी। दूसरी ओर गहलोत ने भी कांग्रेस नेता खाचरियावास के बयान पर कहा कि उन्होंने कुछ गलत नहीं कहा है। मैं किसी को मुख्यमंत्री कैसे बना सकता हूं। मैंने कभी ऐसा दावा भी नहीं किया। इस बारे में राहुल गांधी और पार्टी आलाकमान फैसला लेगी।

Seema Sharma

Advertising