युवक ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर दी जान से मारने की धमकी

Wednesday, Sep 04, 2019 - 03:01 PM (IST)

जम्मू : झजर कोटली क्षेत्र में नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बलातकार के बाद आरोपी ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी। आरोपी कोटली का रहने वाला है। पीड़िता के पिता ने इस संदर्भ में शिकायत दर्ज करवाई है। उसने कहा कि युवक ने उसके घर में घुसकर उसकी बेटी के साथ बलातकार किया।


पीड़िता के पिता द्वारा पुलिस को दर्ज करवाई गई शिकायत में कहा गया है कि बलातकार करने के बाद आरोपी ने किशोरी से मुंह बंद रखने को कहा और धमकी दी कि अगर उसने किसी को बताया तो वो उसे जान से मार देगा। पुलिस इस संदर्भ में जांच शुरू कर दी है।  
 

Monika Jamwal

Advertising