तीन साल से फरार दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Monday, Jul 05, 2021 - 12:40 PM (IST)

जम्मू : जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में रविवार को अपहरण और दुष्कर्म के तीन साल पुराने मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।

 

उन्होंने बताया कि डोडा जिले के डेस्सा निवासी आरोपी शाहनवाज पर भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (दुष्कर्म), 343 (अवैध तरीके से किसी को बंद कर रखना), 109 (उकसावा) के तहत अथोली थाने में मामला दर्ज था और वह पिछले तीन साल से गिरफ़्तारी से बचने के लिए छिपता घूम रहा था।

 

अधिकारियों ने कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने कई स्थानों पर छापेमारी की और अंतत: आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।


 

Monika Jamwal

Advertising