रणवीर सिंह को होगी 5 साल की सजा! न्यूड फोटोशूट कराने पर एक्टर के खिलाफ 67A के तहत FIR दर्ज

Tuesday, Jul 26, 2022 - 12:57 PM (IST)

नेशनल डेस्क:  मुंबई पुलिस ने सोशल मीडिया पर प्रसारित आपत्तिजनक तस्वीरों को लेकर बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह के खिलाफ FIR दर्ज की है। न्यूड तस्वीरों को लेकर रणवीर सिंह अब कानूनी पचड़े में भी फंसते दिख रहे हैं।

बता दें कि इससे पहले सोशल मीडिया पर नग्न तस्वीरों के जरिए ‘‘महिलाओं की भावनाएं आहत करने''' के आरोप में अभिनेता रणवीर सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की गई है। इस सिलसिले में मुंबई पुलिस को सोमवार को दो शिकायतें दी गईं।  जिसके बाद आज 26 जुलाई को रणवीर के खिलाफ मुंबई के चैंबूर पुलिस थाने FIR दर्ज की गई है। रणवीर की गिरफ्तारी की भी मांग की जा रही है। 

बता दें कि  रणवीर के खिलाफ IPC की धारा 509, 292, 294, आईटी एक्ट के सेक्शन 67A के तहत केस दर्ज हुआ है। NGO चलाने वाले ललित श्याम ने रणवीर सिंह के खिलाफ FIR दर्ज कराई है।  उनका आरोप है रणवीर सिंह की न्यूड तस्वीरें देखने के बाद महिलाओं के मन में लज्जा पैदा होगी। उनकी मांग है कि ट्विटर और इंस्टाग्राम से रणवीर की न्यूड तस्वीरें हटाई जाएं। 
 
 इसके साथ ही वकील ने बताया कि IPC की धारा 292 के तहत 5 साल और धारा 293 के तहत 3 साल की सजा का प्रावधान है। वहीं आईटी एक्ट 67 A के तहत 5 साल की सजा हो सकती है। 

गौरतलब है कि रणवीर सिंह ने पेपर मैगजीन के लिए न्यूड फोटोशूट कराया था। इस बोल्ड फोटोशूट की तस्वीरें जैसे ही सोशल मीडिया पोस्ट हुईं उसके बाद से रणवीर सिंह ट्रोलर्स के निशाने पर है।

Anu Malhotra

Advertising