राणे ने अमित शाह से मुलाकात का किया खंडन

Friday, Apr 14, 2017 - 01:49 AM (IST)

मुंबई: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नारायण राणे ने मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडनवीस के साथ भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह से वुधवार शाम अहमदाबाद में मुलाकात की बात से वीरवार को साफ इनकार किया। राणे यहां संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि वह वुधवार को अहमदाबाद निजी बैठक के लिए गए थे। उनकी बैठक होटल हयात में थी और रात दस बजे के बाद वह उसी होटल में रूक गए थे और वीरवार सुबह मुंबई वापस आए। 

मीडिया के एक वर्ग में खबर थी कि श्री राणे श्री फडनवीस के साथ श्री शाह से मिलने के लिए अहमदाबाद गए थे। यह इत्तिफाक है कि शाह वुधवार अहमदाबाद में ही थे। इसलिए संभवत: श्री राणे भाजपा में शामिल होने के संबंध में श्री शाह से मिले हों। श्री राणे ने श्री शाह के घर का फोटो और वीडियो क्लीपिंग दिखाया और कहा कि भाजपा की ओर से भाजपा में शामिल होने का प्रस्ताव पहले आया था यदि में भाजपा में शामिल हुआ होता तो आज केन्द्र सरकार में मंत्री होता। 

सूत्रों के अनुसार राणे महाराष्ट्र में पार्टी से नाराज चल रहे हैं और दूसरी तरफ भाजपा कोंकण में शिवसेना को मात देने के लिए एक मजबूत नेता की तलाश मे है। राणे कोंकण क्षेत्र से हैं और उनका उस क्षेत्र में प्रभाव भी है। राणे शिव सेना पार्टी में शाखा प्रमुख के रूप में राजनीतिक जीवन शुरू किया था और शिवसेना-भाजपा के शासनकाल में वह राज्य के मुख्यमंत्री भी बने। राणे वर्ष 2005 में शिव सेना छोड कर कांग्रेस में शामिल हो गए थे और वर्ष 2014 तक मंत्री रहे। 

Advertising