चंडीगढ़ में रणबीर कपूर और अनुष्का का धमाल, देखें तस्वीरें

Friday, Oct 28, 2016 - 11:12 PM (IST)

चंडीगढ़, (नेहा): करण जौहर की फिल्म ‘ए दिल है मुश्किल’ का इंतजार खत्म हुआ, शुक्रवार को उनकी फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। फिल्म में मुख्य किरदार अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने निभाया है।

शुक्रवार को ‘ऐ दिल है मुश्किल’ फिल्म की प्रोमोशन के लिए रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा चंडीगढ़ पहुंचे। एलांते मॉल में रणबीर और अनुष्का ने अपना पूरा दिन अपने फैंस के साथ बिताया। जहां हजारों की संख्या में उनके फैंस उनकी झलक पाने को पहले ही मौजूद थे। रणबीर कपूर और अनुष्का ने भी अपने फैंस को निराश नहीं किया। दोनों ने उनसे बातें की और फिल्म के बारे में अपने एक्सपीरियंस भी सांझे किए।

ढेर सारी मस्ती के साथ चंडीगढ़ निवासियों ने धनतेरस का दिन उनके साथ बिताकर यादगार लम्हा बनाया। दोनों ही सितारों ने अपने फैन्स के साथ खूब मस्ती की, उनके साथ डांस किया और उन्हें ऑटोग्राफ भी दिए। रणबीर ने अपने फैंस की डिमांड को पूरा करते हुए अपनी फिल्म का गाना भी गुनगुनाया। इस खूबसूरत लम्हे में एक पल ऐसा भी आया, जब अपने चहेते सितारों को देखने आई भीड़ भी बेकाबू हो गई।

 

Advertising