कंवर राणा ने 150 कार्यकर्ताओं के साथ ज्वाइन की कांग्रेस

Tuesday, Dec 06, 2016 - 01:01 PM (IST)

चंडीगढ़ : कंवर राणा उर्फ काकू ने 150 कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा को छोड़कर कांग्रेस ज्वाइन की। उन्होंने चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा की अगुवाई में कांग्रेस ज्वाइन की। राणा भाजपा युवा मोर्चा गांव बुडै़ल के अध्यक्ष थे। उन्होंने राणा कर्णवीर सिंह रीटा के पक्ष में पूरा समर्थन करने का वायदा भी किया। साथ ही गांव बुडै़ल व 45 में एक विशाल रैली निकाली गई जिसमें लगभग अढ़ाई हजार लोगों ने हिस्सा लिया।
 

Advertising