अयोध्या: रामलला को ठंड न लगे...इसलिए मंदिर में लगाया गर्म बिस्तर और ब्लोअर

Wednesday, Dec 22, 2021 - 02:27 PM (IST)

नेशनल डेस्क: उत्तर भारत में शीत लहर के साथ ही भीषण ठंड का कहर बढ़ता जा रहा है। देश के कई हिस्सों में ठिठुरन वाली ठंड पड़ रही है। इस बढ़ते पारे में रामलला को भी ठंड लग का डर जिस कारण रामजन्मभूमि में बालक के रूप में विराजमान रामलला को ठंड से बचाने का उपाय किए जा रहे हैं। उनके शयन के लिए गद्दा, रजाई और मच्छरदानी की व्यवस्था की गई है। यही नहीं रामलला को किसी प्रकार का कष्ट न ह, इसका पूरा ख्याल रखा गया है। ठंड से बचने के लिए पूरी रात उनके यहां ब्लोअर का भी इंतजाम किया गया है।

 

बता दें कि चांदी के तख्त पर भगवान रामलला के शयन के लिए अलग व्यवस्था की गई है। मुख्य पुजारी आचार्यसत्येंद्र दास ने कहा कि भगवान रामलला की शयन की व्यवस्थाएं पूर्वत: चली आ रही है। उन्होंने यह भी कहा कि रामलला जिस स्थल पर विराजमान हैं, उसी स्थल पर सिंहासन को हटा करके और रामलला को गद्दा और रजाई में सुलाया जाता था। उन्होंने आगे कहा कि रामलला के शयन के लिए गद्दा, रजाई और कंबल यहां पहले से ही था। लेकिन अब राम लक्ष्मण को एक साथ तथा भरत शत्रुघ्न को एक साथ रामलला के अस्थाई भवन में शयन कराया जा रहा है।

Seema Sharma

Advertising