क्रूज पर ड्रग्स पार्टी:  केंद्रीय मंत्री आठवले ने कहा- शाहरुख खान के बेटे आर्यन को सख्त सजा दी जाए

Monday, Oct 04, 2021 - 11:57 AM (IST)

ठाणे- नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो NCB  द्वारा मुंबई के पास क्रूज जहाज पर ड्रग्स पार्टी में गिरफ्तार किए गए शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान केस में राज्य के केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने कहा कि इस तरह की गतिविधि में जो भी संलिप्त होता है, उसे सख्त सजा दी जानी चाहिए।
 

मुंबई के ठाणे जिले के उल्हासनगर में आठवले ने पत्रकारों से कहा कि वह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से यह सुनिश्चित करने का अनुरोध करेंगे कि राज्य और मुंबई को नशीले पदार्थों से मुक्त किया जाए।
 

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद फिल्म जगत में नशीले पदार्थ के इस्तेमाल के मामले सामने आए। फिल्म उद्योग नशीली दवाओं के की समस्या से जूझ रहा है। हम चाहते हैं कि महाराष्ट्र और मुंबई नशे से मुक्त हो। हम यह मांग मुख्यमंत्री के समक्ष उठाएंगे।
 

आठवले ने शिवसेना के नेतृत्व वाली महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार पर भी निशाना साधा और कहा कि उसके घटक दल किसी मुद्दे के समाधान के बजाए आपस में लड़ रहे हैं। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) के प्रमुख ने कहा कि उनकी पार्टी कल्याण डोंबिवली नगर निगम (केडीएमसी) सहित आगामी चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ गठबंधन करेगी।

Anu Malhotra

Advertising