सरकार ने जारी की पानी की रैंकिंग, मुंबई का पानी है सबसे शुद्ध तो दिल्ली का सबसे खराब

Saturday, Nov 16, 2019 - 03:20 PM (IST)

नई दिल्ली: केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री राम विलास पासवान ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर 21 बड़े शहरों के पानी की रैंकिंग जारी किया, जिसमें मुंबई पहले नंबर पर है। यहां का पानी हर मानक पर पास हुआ है। दूसरे नंबर पर अहमदाबाद और तीसरे नंबर पर भुवनेश्वर है। वहीं दिल्ली का पानी सबसे खराब है। पानी की गुणवत्ता की जांच 10 मानकों पर की गई थी।



राम विलास ने कहा कि भारतीय मानक ब्यूरो (बीएसआई) के साथ बैठक बुलाई और सर्वे किया। उन्होंने कहा कि दो समस्या सबसे बड़ी है एक पीने का पानी और प्रदूषण। हमारा मकसद ना ही किसी सरकार को दोष देना है और ना राजनीति करना है। जब तक हमारे पास मंत्रालय है तब तक लोगों को स्वच्छ पानी पीने की व्यवस्था हो जाए। जो भी राज्य सरकार हमसे मदद चाहती है वो हमसे ले सकती है।



 शहरों की रैंकिंग 

  • 1. मुंबई  
  • 2. हैदराबाद,
  • 3. भुवनेश्वर
  • 4. रांची
  • 5. रायपुर, 
  • 6. अमरावती 
  • 7. शिमला
  • 8. चंडीगढ़
  • 9. त्रिवेंद्रम
  • 10. पटना
  • 11. भोपाल
  • 12. गुवाहाटी
  • 13. बेंगलुरु 
  • 14. गांधी नगर
  • 15. लखनऊ
  • 16. जम्मू
  • 17. जयपुर
  • 18. देहरादून
  • 19. चेन्नई
  • 20. कोलकत्ता
  • 21. दिल्ली

 

Anil dev

Advertising