राम मंदिर का निर्माण निश्चित तौर पर अयोध्या में ही होगा: सिन्हा

Saturday, Jun 03, 2017 - 09:38 PM (IST)

जमशेदपुर: केन्द्रीय मंत्री जयंत सिन्हा ने शनिवार को कहा कि भव्य राम मंदिर का निर्माण निश्चित तौर पर अयोध्या में ही कराया जाएगा। केन्द्रीय मंत्री ने स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता की आेर से यहां आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘अगर वह भगवान राम की भूमि है, तो मैं कहूंगा कि मंदिर निश्चित तौर पर वहीं बनाया जाएगा। हम यकीनन अयोध्या में एक भव्य राम मंदिर बनाएंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जहां तक हमारी संस्कृति के प्रचार और संरक्षण की बात है तो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में अयोध्या का दौरा किया है। जब आदित्यनाथ ने अयोध्या का दौरा किया है तो यकीनन राम मंदिर का निर्माण वहीं होगा।’’  सिन्हा ने कहा, ‘‘अगर यह हमारी संस्कृति और भगवान राम की भूमि है तो मैं गर्व के साथ, निर्भीकता से और खुले दिल से कहूंगा ‘जय श्री राम’।’’ 

Advertising