राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद: ट्रस्ट की बैठक शुरू, महासचिव चंपत राय ने बनाई दूरी

punjabkesari.in Monday, Jul 06, 2026 - 03:57 PM (IST)

नेशनल डेस्क: अयोध्या के राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी मामले को लेकर उठे विवाद के बीच श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक शुरू हो गई है।  महासचिव चंपत राय, ट्रस्टी डॉक्टर अनिल मिश्रा इस बैठक ने में शामिल नहीं हुए हैं। महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉक्टर अनिल मिश्रा के इस्तीफे के मुद्दों पर अहम चर्चा होने की सम्भावना है।

 Live update:-
 

  • राम मंदिर ट्रस्ट की मीटिंग में चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर चर्चा जारी
     
  • चढ़ावा चोरी: राम मंदिर ट्रस्ट की मीटिंग में चंपत राय और अनिल मिश्रा शामिल नहीं
     
  • राम मंदिर ट्रस्ट मीटिंग: UP के ACS (गृह) संजय प्रसाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े
     
  • राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में अयोध्या DM के अधिकार बढ़ाए जा सकते हैं
     
  • राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच ट्रस्ट की पहली बैठक शुरू हुई
     
  • राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक में निर्मोही अखाड़े के दिनेंद्र दास पहुंचे
     
  • राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी वासुदेव सरस्वती भी मीटिंग के लिए पहुंचे
     
  • राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष नृत्य गोपाल के उत्तराधिकारी कमलनयन बैठक के लिए रवाना

आप को बता दें कि राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच के लिए गत 13 जून को गठित एसआईटी ने 23 जून को राज्य सरकार को अपनी शुरुआती रिपोर्ट सौंपी थी, जिसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज करके आठ नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया था। जांचकर्ताओं ने हटाए गए सीसीटीवी फुटेज को भी बरामद किया है, जिसमें कथित तौर पर आरोपी लोग मंदिर परिसर से बाहर निकलते समय रकम छुपाते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

हालांकि इस मामले में चंपत राय, अनिल मिश्रा और विशेष आमंत्रित सदस्य गोपाल राव के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है, मगर फैजाबाद बार एसोसिएशन के वकीलों ने उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने की मांग करते हुए पुलिस को लिखित शिकायत सौंपी है। सूत्रों के अनुसार अभी यह स्पष्ट नहीं है कि विवादों में घिरे ये तीनों ट्रस्ट सदस्य इस बैठक में शामिल होंगे या नहीं। बैठक के दौरान ट्रस्ट द्वारा जांच की प्रगति की समीक्षा किए जाने की भी उम्मीद है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News