जय श्री राम के नारों से गुंज उठा साम्बा शहर, शहर में निकली भव्य रैली

Monday, Jan 11, 2021 - 07:57 PM (IST)

साम्बा (अजय): राम मंदिर नीधि समर्पण अभियान के तहत साम्बा नगर समीति की तरफ से आज शहर में एक विशाल भव्य जन जागरण रैली निकाली गई, जिसमें शहर के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। इस मौके पर जय श्री राम के नारे लगाते हुए निकली इस रैली को भारत साधु समाज प्रदेशध्यक्ष राजस्थान महंत परशुराम गिरी जी महाराज ने हरि झंडी दिखाकर रवाना किया। शहर के केहली मंडी ग्राऊंड से सैकड़ों मोटरसाइकिल, बड़े वाहनों के साथ निकली इस रैली का आर्कषण देखते ही बन रहा था, जिसमें राम-लक्षण का रूप धारण किए कलाकार भी मौजूद रहे। 


      राष्ट्रीय राजामार्ग से होते हुए रैली, चौहाटा बाजार, हरि सिंह चौक, मुख्य बस स्टैंड, केहली मंडी, ठलोरा मंडी, पुछवालियां, गढ आदि से होते हुए शहर की विभिन्न जगहों पर गई और इस दौरान लोगों का भी जोरदार समर्थन देखने को मिला। राम मंदिर के निमार्ण के लिए लोगों को जागरूक करने व उनका समर्पण लेने के लिए निकाली गई इस रैली के बाद अब शहर मेें नगर टोलियां लोगों के घर-घर तक जाकर वहां पर राम मंदिर निमार्ण के लिए सहयोग लेगी। इस मौके पर सह-विभाग कार्यवाह प्रम नंदन, जिला प्रचारक अनुराग जी, जिला कार्यवाहक व जिला अभियान प्रमुख त्रिभुवन, सह-जिला कार्यवाह गौपाल, सह-जिला अभियान प्रमुख राहुल, साम्बा नगर विस्ताकर सूरज, नगर कार्यवाह अश्विनी, नगर अभियान प्रमुख रीशू गुप्ता और सह-अभियान प्रमुख रामेशवर सम्बयाल मौजूद थे।
 

Monika Jamwal

Advertising