बढ़ती ठंड में रामलला ने भी ओढ़ ली रजाई, 28 सालों में पहली बार ब्लोअर, गद्दे की मिली सुविधा

Monday, Dec 14, 2020 - 10:37 AM (IST)

नेशनल डेस्क: इन दिनों ठंड ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है।  कोहरा व शीतलहर चलने से लोगों का बुरा हाल है। सिर्फ इंसान ही नहीं भगवान भी इस ठंड में ठिठुर रहे हैं, जिसे देखते हुए मंदिरों में पूरा इंतजाम हो गए हैं। श्रीरामजन्मभूमि में विराजमान रामलला काे ऊनी वस्त्र पहना दिए गए हैं। इसके साथ ही उन्हे ठंड से बचाने के लिए रजाई और ब्लोअर भी रखा गया है। 

श्रीराम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने बताया कि  28 सालों तक रामलला टेंट में विराजमान थे, जहां उन्हे सिर्फ एक रजाई और दो प्रकार के वस्त्र ही मिल पा रहे थे। अब भगवान को अपने स्थान मिल गया है, इस बार उन्हे ठंड से बचाने के लिए ब्लोअर, गद्दा, रजाई और वस्त्र के साथ सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसके साथ ही भगवान को विशेष तरीके की राग भोग भी दिया जा रहा है।

 पुजारी ने बताया कि रामलला को  इत्र का लेप भी किया जाता है। उन्हे लगाया जा रहा भोग भी मौसम के हिसाब से तय किया जा रहा है। प्रात:काल अभिषेक के लिए अर्चकों द्वारा गर्म जल का प्रयोग किया जा रहा है। याद हो कि 9 नवंबर, 2019 को सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद 25 मार्च, 2020 को श्री रामलला टेंट से निकलकर आधुनिक सुविधाओं से लैस अस्थाई मंदिर में विराजमान हुए। अब यहां उनके लिए हर तरह के इंतजाम किए गए हैं। 

vasudha

Advertising