रालोसपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार हटाए गए

punjabkesari.in Thursday, Jun 30, 2016 - 04:24 PM (IST)

पटना : बिहार में राष्ट्रीय लोक समता पार्टी में मनमुटाव की खबरें जगजाहिर हो गई हैं। पार्टी के नेता और सांसद अरुण कुमार को प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटा दिया गया है। अरुण कुमार को हटाने का फैसला पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने लिया। इस संबंध में नई दिल्ली में पार्टी नेताओं और समर्थकों की बैठक हुई थी।


सूत्र बताते हैं कि दोनों नेताओं के बीच शीतयुद्ध जारी था। डॉ. अरुण कुमार जहानाबाद सीट से रालोसपा के सांसद हैं। अरुण को हटाने के अलावा पार्टी की प्रदेश इकाई भी भंग कर दी गई है। सूत्र बताते हैं कि प्रदेश स्तर पर पार्टी में काफी आपसी खींचतान थी। अरुण कुमार जदयू और लोजपा में भी रह चुके हैं।
 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News