दर्दनाक: भाई को राखी बांध कर लौट रही मां और बेटी की मौत, कार की हालत देखकर लोगों के उड़े होश

Tuesday, Aug 04, 2020 - 10:59 AM (IST)

नोएडा(नवोदय टाइम्स): भाई को राखी बांध कर घर लौट रही एक महिला व उसकी बेटी ग्रेटर नोएडा में ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस पर गांव बील अकबरपुर के पास सड़क हादसे का शिकार हो गई। उनकी कार में एक बेकाबू रफ्तार से जा रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में कार में सवार दो अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस और हाईवे पेट्रोलिंग मौके पर पहुंचे।



कड़ी मशक्कत के बाद लोगों को कार से बाहर निकाला गया है। इस दौरान ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। हादसे के बाद महिलाओं के मायके व ससुराल में रक्षा बंधन की खुशी मातम में बदल गई। जानकारी के मुताबिक बोड़ाकी गांव के निवासी अजित भाटी की पत्नी शशि, बेटी भूमि, बेटा और भांजा रक्षाबंधन पर गाजियाबाद के मोरटा गांव गए थे। मोरटा में अजित भाटी की ससुराल है। अजित की पत्नी रखी बांधने गई थीं। वहां से यह सारे लोग वापस लौट रहे थे। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर बील अकबरपुर गांव के पास हादसे ट्रक से टक्कर हो गई। इस टक्कर में शशि और भूमि की मौके पर ही मौत हो गई है। कार की हालत देखकर लोगों के होश उड़ गए। दरअसल, टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार सारे लोग बुरी तरह फंस थे। 

पुलिस को इन्हें बाहर निकालने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। सूचना मिलने के बाद गांव से बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल और अस्पताल पहुंचे हैं। गांव में हादसे की जानकारी मिलने के बाद कोहराम मच गया है। दरअसल, करीब 10 दिन पहले ही बोड़ाकी गांव के तीन लड़के रेल की पटरी पर कट कर मर गए थे। महज, 10 दिनों में ही यह दूसरा बड़ा हादसा गांव में हुआ है। हादसे के बाद शशि के मायके में भी कोहराम बच गया। चंद घंटे पहले रक्षा बंधन की खुशी मातम में बदल गई।

Anil dev

Advertising