टिकैत की केंद्र को धमकी-सितंबर में और तेज होगा किसान आंदोलन, मालूम नहीं कहां-कहां जाएंगे ट्रैक्टर

Monday, Jul 12, 2021 - 02:03 PM (IST)

नेशनल डेस्क: भारतीय किसान यूनियन नेता राकेश टिकैत ने केंद्र सरकार को एक बार फिर से चेतावनी दी है कि सितंबर में कृषि कानून के खिलाफ आंदोलन और तेज किया जाएगा। टिकैत ने कहा कि 5 सितंबर को संयुक्त किसान मोर्चा की महापंचायत होगी। सरकार उससे पहले अगस्त में हमसे बातचीत करना चाहती है। टिकैत ने कहा कि अगर इस बार कोई हल नहीं निकला तो सितंबर में महापंचायत के बाद आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। टिकैत ने कहा कि महापंचायत में हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पंजाब से किसान आएंगे।

 

वहीं टिकैत ने संकेत दिए कि किसान विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं। टिकैत ने कहा कि अगर कोई किसान आगामी विधानसभा चुनाव लड़ना चाहता है तो वो महापंचायत में इस पर अपनी बात रख सकता है। टिकैत ने कहा कि किसी किसान का चुनाव लड़ना कोई गलत नहीं हैं। टिकैत ने कहा कि क्या हम वोट नहीं देते। अगर वोट देते हैं तो हम भी वोट ले सकते हैं, चुनाव लड़ सकते हैं। बता दें कि किसानों ने मानसून सत्र के दौरान संसद को घेरने की चेतावनी दी है। टिकैत ने कहा कि इस बार ट्रैक्टर पहले के मुकाबले ज्यादा मजबूत होंगे, और ये कहां तक जाएंगे हमें भी नहीं पता।

Seema Sharma

Advertising