''नेहरू सरनेम क्यों नहीं लगाते'', राज्यसभा में गांधी परिवार पर PM मोदी का बड़ा हमला

Thursday, Feb 09, 2023 - 03:47 PM (IST)

नेशनल डेस्क: राज्यसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वीरवार को धन्यवाद प्रस्ताव पर विपक्ष पर जमकर हमला बोला। इस दौरान उन्होंने  पंडित जवाहर लाल नेहरू को लेकर कांग्रेस परिवार को आड़े हाथों लिया। 

नाम के पीछे नेहरू लिखने से शर्म क्यों आती हैं?
पीएम मोदी ने कहा कि कुछ लोगों को ये भी परेशानी है की हमारे योजनाओं के नाम संस्कृत क्यों है? 650 योजनाओं में गांधी नेहरू परिवार का नाम था। इनको दिक्कत होती है कि हम अपने योजनाओं और कार्यक्रमों में नेहरू जी नाम छोड़ देते हैं। एक बात मेरे समझ में नहीं आती कि नई पीढ़ी के लोग नेहरू लिखने से शर्म क्यों आती हैं? आखिरकार उन्होंने ऐसा क्या कर दिया. ये देश किसी की जागीर नहीं।

 इंदिरा गांधी ने  50 बार सरकार गिराई
इतना ही नहीं कांग्रेस राज में सरकारें गिराने को लेकर भी उन्होंन संसद में विपक्ष पर निशाना साधा।  पीएम मोदी ने कहा कि 90 बार आर्टिकल 356 लगाकर चुनी हुई सरकार गिरा दिया। इंदिरा गांधी ने 356 लगाकर 50 बार सरकार गिराई।

 केरल में पहली सरकार को पंडित नेहरू ने गिरा दिया। तमिलनाडु में मगर और करुणानिधि की सरकार इन्हीं कांग्रेस वालों ने गिरा दिया।  एमजीआर की आत्मा देखती होगी, आप कहा आज खड़े हैं।  शरद पवार जी जो एक नौजवान मुख्यमंत्री थे उन्हें गिरा दिया गया।  एनटीआर के सरकार को गिरा दिया, जब वो स्वास्थ्य के लिए अमेरिका गए थे। 

कॉपरेटिव फेडरलिज्म की धज्जियां उड़ा कर रख दी।
इतना ही नहीं इसके आगे पीएम ने कहा कि हम पर आरोप लगाया जाता है कि राज्यों के साथ भेदभाव किया जाता है, लेकिन हम राज्य में काम करके आए हुए हैं. हम कॉपरेटिव फेडरलिज्म की भावना को समझते हैं, लेकिन जो आज विपक्ष में बैठे हैं उन्होंने तो कॉपरेटिव फेडरलिज्म की धज्जियां उड़ा कर रख दी। 

Anu Malhotra

Advertising