1940 का व्यक्तिगत सत्याग्रह बना भारत छोड़ो आंदोलन का संकेत: जेतली

Wednesday, Aug 09, 2017 - 04:04 PM (IST)

नई दिल्ली: राज्यसभा में सदन के नेता अरुण जेतली ने आज कहा कि वर्ष 1940 का व्यक्तिगत सत्याग्रह ही आगे चलकर भारत छोड़ो आंदोलन का संकेत बन गया। जेतली ने इस आंदोलन की 75वीं वर्षगांठ पर सदन में चर्चा की शुरुआत करते हुये कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आह्वान पर पूरा देश इस आंदोलन में शामिल हो गया था। 

उन्होंने कहा कि वर्ष 1940 का व्यक्तिगत सत्याग्रह ही आगे चलकर भारत छोड़ो आंदोलन का संकेत बन गया। उन्होंने कहा कि पूरा देश चाहता था कि विदेशी भारत छोड़ें और प्रशासनिक शक्ति हमारे हाथों में दें। वर्ष 1942 में दूसरा विश्व युद्ध भी चल रहा था और इसी दौरान महात्मा गांधी ने इस आंदोलन की शुरूआत कर दी। इंडियन नेशनल आर्मी ने भी अपने स्तर पर भारत को आजाद कराने का संघर्ष शुरू कर दिया और जिसके परिणाम स्वरूप देश की आजादी का मार्ग प्रशस्त हो सका।  

Advertising