राजू श्रीवास्तव की हालत गंभीर, हार्ट अटैक के बाद अब ब्रेन पर भी पड़ा असर, बेटी ने दी हेल्थ अपडेट

Friday, Aug 12, 2022 - 09:30 AM (IST)

नेशनल डेस्क: कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव बीते दिनों  हार्ट अटैक के चलते  AIIMS में भर्ती है वहीं इसी बीच एक बड़ी हेल्थ अपडेट सामने आई है। 24 घंटे बाद भी राजू श्रीवास्तव की कंडीशन क्रिटिकल बनी हुई है। 

AIIMS से मिली जानकारी के अनुसार, हार्ट अटैक के दौरान राजू श्रीवास्तव के ब्रेन पर भी काफी गहरा असर पड़ा है। जिसके चलते वह अभी भी वेंटिलेटर पर हैं और उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। 

इस गंभीर स्थिती के बीच राजू श्रीवास्तव की बेटी अंतरा ने बताया कि उनकी हालत में कोई सुधार नहीं आया है। डॉक्टर्स उनका इलाज ICU में ही कर रहे हैं। हम बस दुआ कर रहे हैं और उम्मीद करते हैं कि वो जल्दी ही ठीक हो जाएंगे, इस वक्त मेरी मम्मी उनके साथ अंदर ICU में हैं। 

 राजू श्रीवास्तव  की बेटी अंतरा ने बताया कि मेरे पापा दिल्ली से बाकी जगह पर अकसर ट्रैवल ही करते हैं। इसलिए उन्होंने तय किया था कि वह खुद की अच्छी सेहत के लिए रोज वर्कआउट करेंगे और वो हर दिन जिम जाते थे, रोज एक्सरसाइज करते हैं। उन्हें कोई भी दिल की बीमारी नहीं थी,  वो बिल्कुल फीट थे. इसलिए ये सब बहुत शॉकिंग लग रहा है। 

 बता दें कि काॅमेडी के किंग राजू श्रीवास्तव को द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज से काफी पॉपुलैरिटी मिली थी। इसके बाद वो अपनी पत्नी के साथ नच बलिए के सीजन 6 में भी नजर आ चुके हैं। इसके अलावा राजू ने कई बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है। 
 

Anu Malhotra

Advertising