राजौरी पूरी तरह से बंद, लोगों में गुस्सा, सरकार ने कहा-मिलेगा इंसाफ

Friday, Aug 13, 2021 - 02:05 PM (IST)

राजौरी: भारतीय जनता पार्टी के नेता के घर पर हुये हमले के विरोध में जिले में पूरी तरह से बंद है। लोगों में काफी आक्रोश भर गया है और राजौरी में विरोध भी जारी है। वहीं इसी बीच जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि अवपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा।

भाजपा नेता जसबीर सिंह के घर पर देर रात को आतंकियों ने ग्रेनेड हमला किया।  हमले में कुल सात लोग घायल हुये जिनमें से एक मासूम बच्चे की मौत हो गई। लोगों का ओरोप है कि जब घायलों को अस्पताल ले जाया गया तो अस्पताल में डाक्टर भी मौजूद नहीं थे।

 


शुक्रवार को पूरा राजौरी बंद कर दिया गया। दुकानें बंद, बाजार बंद, आवाजाही नदारद और सामान्य जीवन भी थम गया। मासूम की मौत का दुख और हमले की निंदा पूरे यूटी में हो रही है।


वहीं लोगों ने मांग की है कि सीसीटीवी फुटेज खंगाली जाए।  पुलिस आरोपियों को पकड़ने में मुस्तैदी दिखाए। राजौरी के डीसी ने आश्वासन दिया कि इस मामले में कोई भी कोताही नहीं बरती जाएगी।
आपको बता दें कि घायलों को शुक्रवार को हैलीकाप्टर से जम्मू के मैडिकल कालेज में रेफर भी किया जा रहा है। 

Monika Jamwal

Advertising