राजौरी में प्रशिक्षण के दौरान विस्फोट, सेना के 4 जवान घायल, मौके पर पहुंचे सीनियर अफिसर

Friday, Jan 28, 2022 - 08:32 PM (IST)

राजौरी: जिले में सेना के एक प्रशिक्षण कैंप के दौरान भारी विस्फोट में चार जवान घायल हो गये। घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है।


जानकारी के अनुसार नौशहरा के कलसियां क्षेत्र में सेना की एक रजिमेंट प्रशिक्षण कर रही थी। विस्फोट उसी दौरान हैंडग्रेनेड से हुआ।


सूत्रों के अनुसार विस्फोट में सेना के 4 जवान घायल हुये हैं।  घायलों में से तीन सेना के राजौरी अस्पताल में भर्ती किये गये हैं जबकि एक को सेना के कमान अस्पताल उधमपुर में भर्ती किया गया है।


सेना के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गये हैं। घटना की जांच की जा रही है।
 

Monika Jamwal

Advertising