विजयदशमी पर चीन सीमा के पास राजनाथ सिंह ने की शस्त्र पूजा, बोले-LAC पर शांति चाहता है भारत

punjabkesari.in Sunday, Oct 25, 2020 - 10:29 AM (IST)

नेशनल डेस्क: पूर्वी लद्दाख में चीन से लगती सीमा पर बने गतिरोध के बीच जवानों की हौसला अफजाई के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जवानों के साथ आज दशहरा मनाएंगे। इससे पहले रक्षा मंत्री ने शस्त्र पूजा की। राजनाथ सिंह सिक्किम के नाथुला दर्रे के पास शेरथांग में 'शस्त्र पूजा' की। यह जगह चीन से लगती वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) से महज 2 किलोमीटर दूर है। इस दौरान राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत लद्दाख सीमा पर शांति चाहता है। रक्षा मंत्री ने कहा कि LAC पर भारत-चीन के बीच चला आ रहा विवाद और तनाव अब खत्म होना चाहिए। राजनाथ सिंह ने कहा कि शांत बहाल का यह मतलब नहीं कि भारत पीछे हटेगा। भारत अपनी एक इंच जमीन पर भी किसी को कब्जा नहीं करने देगा। भारतीय जवान सीमा की सुरक्षा के लिए हर दम तत्पर हैं।

PunjabKesari

रक्षा मंत्री दशहरा पर सीमा सड़क संगठन द्वारा तैयार किए गए ढांचागत प्रोजेक्ट का भी उद्घाटन करेंगे। राजनाथ सिंह के साथ इस दौरे पर सेना प्रमुख नरवणे भी मौजूद हैं। अधिकारियों ने बताया कि 33वीं कोर के शीर्ष कमांडरों ने सिक्किम सेक्टर में एलएसी के पास स्थिति के साथ-साथ सैनिकों और हथियारों की तैनाती के बारे में भी रक्षा मंत्री और जनरल नरवणे को विस्तृत जानकारी दी।

PunjabKesari

बता दें कि कि पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर करीब पिछले पांच महीने से सैन्य गतिरोध बना हुआ है और कई जगहों पर दोनों देशों के सैनिक कई बार आमने-सामने आ चुके हैं।

PunjabKesari

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Seema Sharma

Recommended News

Related News