परमाणु युद्ध की धमकी पर राजनाथ सिंह का जवाब-भारत पर बुरी नजर डालने वालों को नहीं छोड़ेगी सेना

Tuesday, Oct 22, 2019 - 12:23 PM (IST)

नेशनल डेस्क: पाकिस्‍तान के रेल मंत्री शेख रशीद की परमाणु युद्ध की धमकी का रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि भारत का चरित्र कभी आक्रामक नहीं रहा है, लेकिन हमारी सेना इतनी सक्षम है कि भारत को बुरी नजरों से देखने वालों को मुंहतोड़ जवाब दे सके। 

सेना भवन में नौसेना के शीर्ष कमांडरों के सम्मेलन को संबोधित करने के बाद रक्षा मंत्री ने कहा कि देश की समुद्री सीमाएं नौसेना के हाथों में पूरी तरह सुरक्षित है और उन्हें विश्वास है कि मुंबई जैसे आतंकवादी हमले की पुनरावृत्ति नहीं होने दी जायेगी। उन्होंने कहा कि कमांडरों से बातचीत के बाद वह आश्वस्त हैं कि समुद्री सीमाएं नौसेना के हाथों में सुरक्षित है। 

राजनाथ सिंह ने कहा कि समुद्री सीमा पर चाक- चौबंद सुरक्षा व्यवस्था है और उन्हें भरोसा है कि समुद्री सीमा के जरिये मुम्बई जैसे आतंकवादी हमले को दोहराया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि भारत कभी आक्रमक नहीं रहा है, ना किसी की एक इंच जमीन पर कब्जा किया लेकिन अगर किसी ने हमारी तरफ बुरी नजर से देखा तो हमारी सशस्त्र सेना किसी को भी मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम है। 

vasudha

Advertising