JNU विवाद: भारत विरोधी लगाने वाला छात्र संघ का अध्यक्ष गिरफ्तार

Friday, Feb 12, 2016 - 02:12 PM (IST)

नई दिल्ली: जेएनयू परिसर में एक आयोजन के दौरान कथित भारत-विरोधी नारेबाजी में संलिप्त छात्र संघ के अध्यक्ष गिरफ्तार कन्हैया कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि आयोजक उमर खालिद अभी आज़ाद है। इसके साथ ही डीयू के प्रोफेसर अली जावेद को भी पूछताछ के लिए तलब किया गया है। 

वहीं, इस मामले में ड़ी से कड़ी कार्रवाई की चेतावनी देते हुए केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि इस तरह की गतिविधियां बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।  सिंह ने यहां संवाददाताओं को बताया, यदि कोई भी भारत-विरोधी नारे लगाता है, देश की एकता और अखंडता पर सवाल उठाने की कोशिश करता है तो उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। गृहमंत्री ने कहा कि उन्होंने दिल्ली पुलिस से कहा है कि वह हाल ही में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय परिसर में भारत-विरोधी गतिविधियों में कथित तौर पर लिप्त रहे लोगों के खिलाफ कड़े से कड़ा कदम उठाए। 

मंगलवार को जेएनयू परिसर में छात्रों के एक समूह ने एक समारोह आयोजित किया था और संसद पर हमले के दोषी अफजल गुरू को वर्ष 2013 में फांसी दिए जाने के मुद्दे पर सरकार एवं देश के खिलाफ कथित तौर पर नारे लगाए थे।  विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से इस समारोह के आयोजन की अनुमति रद्द की जाने के बावजूद यह आयोजन किया गया था। यह अनुमति एबीवीपी के सदस्यों की ओर से शिकायत किए जाने के बाद रद्द की गई थी। 

एबीवीपी सदस्यों ने इस आयोजन को च्राष्ट्र-विरोधीज् करार दिया था। भाजपा सांसद महेश गिरी और एबीवीपी की शिकायतों के बाद दिल्ली पुलिस ने कल इस समारोह के सिलसिले में देशद्रोह का मामला दर्ज किया है। 

Advertising