पाकिस्तान केवल भारत के साथ छद्म युद्ध लड़ सकता है: राजनाथ सिंह

punjabkesari.in Friday, Jul 26, 2019 - 06:17 PM (IST)

नई दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कारगिल विजय दिवस की 20वीं वर्षगांठ के मौके पर उन वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित की जिन्होंने युद्ध के दौरान कठिन लड़ाई लड़ी। राजनाथ ने कहा कि उनके अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान ने देश की सीमाओं की सुरक्षा और गरिमा सुनिश्चित की। केंद्रीय मंत्री सिंह ने सेना, नौसेना और वायुसेना के उप प्रमुखों के साथ राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।  राजनाथ सिंह ने कहा कि पाकिस्तान के साथ सभी युद्धों में जवानों के वीरतापूर्ण कार्य ने उन्हें भरोसा दिया है कि पाकिस्तान भारत के साथ न तो पूर्ण युद्ध और न ही सीमित युद्ध लड़ सकता है। वह सिर्फ छद्म युद्ध लड़ सकता है।

PunjabKesari

सिंह ने ट्वीट किया, करगिल विजय दिवस के मौके पर नई दिल्ली में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके अदम्य साहस एवं सर्वोच्च बलिदान ने हमारी सीमाओं की सुरक्षा और गरिमा सुनिश्चित की। भारत के सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ के बाद 26 जुलाई 1999 को पड़ोसी देश के खिलाफ करगिल युद्ध में विजय की घोषणा की थी। भारतीय सेना ने घुसपैठ के बाद आपरेशन विजय शुरू किया था। आपरेशन विजय 1999 में पाकिस्तान के खिलाफ भारत के सीमित युद्ध को दिया गया नाम है। इसके तहत करगिल की बर्फ से ढकी चोटियों पर युद्ध हुआ था।

PunjabKesari

लोकसभा में रक्षा मंत्री ने कहा कि पाकिस्तान ने एक छद्म युद्ध छेड़ा हुआ है। वह संसद में कारगिल युद्ध की 20वीं वर्षगांठ के मौके पर बोल रहे थे। सदन ने उन वीर भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की जिन्होंने दुश्मन सैनिकों को भगाकर करगिल की चोटियों को फिर से अपने कब्जे में लिया था। सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत, एयर चीफ मार्शल बी एस धनोआ और नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह ने भी द्रास में करगिल युद्ध स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित करके श्रद्धांजलि अर्पित की। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Anil dev

Recommended News

Related News