राजनाथ सिंह का रातों-रात बढ़ा कद, अब मोदी सरकार की 6 समितियों में हुए शामिल

punjabkesari.in Friday, Jun 07, 2019 - 02:38 PM (IST)

नई दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को केंद्रीय मंत्रिमंडल की गुरुवार देर रात पुनर्गठित की गई चार और समितियों में शामिल किया गया है। इससे पहले उन्हें केवल दो समितियों में सदस्य बनाया गया था। सरकार ने आज सुबह मंत्रिमंडल की आठ समितियों का गठन करते हुए सिंह को सुरक्षा मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति और आर्थिक मामलों की समिति का सदस्य बनाया था जबकि उन्हें छह अन्य समितियों से बाहर रखा गया था।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को सभी आठों समितियों में रखा गया था। वित्त एवं कंपनी मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण को नियुक्ति मामलों की समिति को छोड़कर अन्य सभी सात समितियों में सदस्य बनाया गया था। देर रात सरकार ने मंत्रिमंडल की चार समितियों- संसदीय मामलों की समिति, राजनीतिक मामलों की समिति, निवेश एवं वृद्धि समिति और श्रम एवं कौशल विकास समिति में भी सिंह को सदस्य के रूप में शामिल करने का निर्णय लिया। इन चारों समितियों में सिंह का नाम जोड़ने के अलावा और कोई फेरबदल नहीं किया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Seema Sharma

Recommended News

Related News