राजनाथ बोले, कलेजे पर हाथ रख बताइए क्या बढ़े हैं दलितों पर हमले, भर दूंगा सोने से झोपड़ी

Friday, Aug 12, 2016 - 07:23 AM (IST)

नई दिल्ली: दलितों के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण पर जोर देते हुए गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को कहा कि यह भ्रम फैलाने का प्रयास किया जा रहा है कि भाजपा सरकार के दौरान दलितों पर उत्पीडऩ बढ़े हैं जबकि 55 वर्ष तक देश पर कांग्रेस का शासन रहा और उस दौरान दलितों के सामाजिक एवं आर्थिक विकास की चिंता की गई होती तब आज एेसी घटनाएं नहीं होतीं। मंत्री ने कहा कि गौरक्षा या किसी अन्य विषय के नाम पर दलितों या किसी का भी उत्पीड़न करने वालों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी और वह राज्य सरकारों से भी इस बारे में आग्रह करते हैं।

लोकसभा में इस मसले पर चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि देश में वसुधैव कुटुंबकम की भावना है। दलित मसले पर किसी भी सूरत में राजनीति नहीं होनी चाहिए। सदन में गृह मंत्री के बयान के दौरान कांग्रेस सांसदों ने पहले जहां विरोध में शोर मचाया, वहीं बाद में सदन से वाकआउट भी किया। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कलेजे पर हाथ रखकर पूछिए कि क्‍या वाकई दलितों पर उत्‍पीड़न बढ़ गए हैं, तो जवाब आएगा नहीं। अगर आप हां कहते हैं तो सोने से  दलितों पर अत्याचार के विषय पर लोकसभा में नियम 193 के दौरान चर्चा का जवाब देते हुए गृह मंत्री ने कहा कि आजादी के 70 वर्ष गुजर गए और इसके बाद भी हमें दलितों के उत्पीडऩ पर चर्चा करना मन में टीस और पीड़ा उत्पन्न करता है। वह भी एेसे देश में जहां बसुवैध कुटुंबकम का दर्शन हो, वहां आर्थिक एवं सामाजिक रूप से पीछे रह गए लोगों का उत्पीडऩ अत्यंत पीड़ादायक है।

उन्होंने कहा कि दलितों का उत्पीडऩ एक विकृत मानसिकता का परिचायक है और हमें इस विकृत मानसिकता को खत्म करना है। देश के विकास के लिए जातिवाद एवं सम्प्रदायवाद को खत्म करने की जरूरत है। राजनाथ सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश, गुजरात, बिहार, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश कई अनेक राज्यों में दलितों के उत्पीडऩ की घटनाएं सामने आई हैं। वह इनसे किसी राजनीतिक दल को नहीं जोडऩा चाहते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ लेकिन अब यह भ्रम पैदा किया जा रहा है कि भाजपा सरकार के आने पर दलितों के उत्पीड़न के मामले बढ़े हैं। यह गलत है। आप कोई भी बात सरकार के आंकड़ों या किसी अंतर्राष्ट्रीय एजैंसी के आंकड़ों के आधार पर कह सकते हैं। सरकार के आंकड़े सामने हैं। आपके (कांग्रेस) पास कोई अंतर्राष्ट्रीय आंकड़े हैं तो पेश करें। प्रमाण दीजिए।’’

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए गृह मंत्री ने कहा ‘‘ आपने 55 वर्षों तक देश पर राज किया। आप जो इतने वर्षो में नहीं कर सके, वह हमने दो वर्षों में कर दिखाया।’’ उन्होंने कहा कि अगर इतने वर्षों में दलितों के सामाजिक एवं आर्थिक विकास की चिंता की गई होती तब आज एेसी घटनाएं नहीं होती। उन्होंने कहा कि रामायण और महाभारत को भी रचने वाले महर्षि वाल्‍मीकि और वेद व्‍यास ने की, वो भी दलित ही थे।

संत रविदास के एक पौराणिक प्रसंग की चर्चा करते हुए राजनाथ ने कहा कि एक राजा ने उन्हें कहा कि आपकी पूरी झोपड़ी सोने से भर दूंगा और इसके अलावा अलग से सोना भी दूंगा, इस पर संत रविदास ने कहा कि मुझे तो सिर्फ रामधन ही चाहिए, आपके सोने से मेरा रामधन भी चला जाएगा, ऐसे महान लोगों की है हमारी धरती गृहमंत्री के जवाब के दौरान कांग्रेस एवं वामदलों ने सदन से वाकआउट किया।

Advertising