राजनाथ सिंह की ममता को चुनौती- बंगाल की धरती पर अब कोई दुर्गा पूजा रोक कर दिखाए

punjabkesari.in Thursday, Mar 25, 2021 - 02:48 PM (IST)

नेशनल डेस्क: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि बंगाल की धरती पर अब कोई मां का लाल दुर्गा पूजा, सरस्वती पूजा को रोक नहीं पाएगा। वह बंगाल में एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे हैं। इस दाैरान उन्होंने कहा कि ममता दीदी इस बंगाल को कहां ले गईं, आज सारा हिन्दुस्तान नवीन शताब्दी में जी रहा है लेकिन हमारा ये बंगाल आज 19वीं शताब्दी में जी रहा है।

 

बंगाल में ना मां सु​रक्षित है, ना माटी और ना मानुष: राजनाथ सिंह
राजनाथ सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि  35 वर्षों तक वामपंथियों की सरकार रही और 10 वर्षों तक ममता दीदी की जो सरकार है, उसके कारण ऐसा हो रहा है। उन्होंने  ममता बनर्जी पर हमला जारी रखते हुए कहा कि दीदी ने जब पहला चुनाव लड़ा था उस समय मां, माटी, मानुष की सुरक्षा की बात कही थी। 10 वर्षों का समय गुजरा है, बंगाल में ना मां सु​रक्षित है, ना माटी और ना मानुष।

 

ममता के भाषण में भी हिंसा: राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री ने आगे कहा कि ममता दीदी ने बंगाल में अजीबोगरीब हालात पैदा कर रखे हैं, उनके भाषण में भी हिंसा होती है। उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में हो रहे विधानसभा चुनाव के पहले चरण 27 मार्च को पुरुलिया की नौ सीटों- बंदवान, बलरामपुर, बाघमुंडी, जॉयपुर, पुरुलिया, मनबाजार, काशीपुर, पाड़ा और रघुनाथपुर- पर मतदान होगा। बीजेपी ने चुनाव के लिए अपना पूरा ज़ोर लगा दिया है और प्रचार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह समेत कई केंद्रीय मंत्री लगातार बंगाल पहुंचे। वहीं, तृणमूल कांग्रेस की ममता बनर्जी यहां तीसरी बार सरकार बनाने की उम्मीद से मैदान में उतरी हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News