त्राल ग्रेनेड हमला: राजनाथ सिंह ने पूछ नईम अख्तर का हाल

Friday, Sep 22, 2017 - 01:35 PM (IST)

श्रीनगर: त्राल में मंत्री नईम अख्तर के काफिले पर हुए ग्रेनेड हमले में बाल-बाल बचे नईम का हाल पूछने के लिए केन्द्रिय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने उन्हें फोन किया। वहीं जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा और गवर्नर एन एन वोहरा ने भी नईम अख्तर का हाल चाल जाना। मंत्रियों सहित विधायक और अन्य लोग भी मंत्री के घर उनका हाल पूछने गए और उनके साथ हमदर्दी जताई।


ग्रेनेड हमले में तीन लोग मारे गए जबकि पुलिस और सीआपीएफ के जवानों सहित 31 घायल हो गए। हमले के बाद नईम अख्तर ने एक प्रेस वार्ता भी दी और उस दौरान वे रो पड़े। उन्होंने कहा कि वह यह हादसा जिन्दगी भर नहीं भूलेंगे।

 

Advertising