राजनाथ ने देश में सुरक्षा हालत की समीक्षा की

Friday, Mar 03, 2017 - 07:15 PM (IST)

नई दिल्ली : केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने देश में खासकर जम्मू कश्मीर और अन्य सीमाई क्षेत्रों में सुरक्षा स्थिति की आज समीक्षा की। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल, केंद्रीय गृह सचिव राजीव महर्षि, खुफिया जम्मू के निदेशक राजीव जैन और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने देश में मौजूदा स्थिति के बारे में उन्हें अवगत कराया।

उन्होंने बताया कि ब्यूरो कश्मीर, अन्य सीमाई क्षेत्रों, आंतरिक इलाकों की स्थिति पर चर्चा की गई। उत्तरप्रदेश में चुनाव में व्यस्तता के बीच सिंह तकरीबन तीन हफ्ते बाद नार्थ ब्लॉक स्थित अपने कार्यालय आए। वह एक महीने से भाजपा के लिए उत्तरप्रदेश में प्रचार कर रहे हैं और करीब एक पखवाड़े से ज्यादा समय पहले कार्यालय आए थे। सूत्रों ने बताया कि हालांकि, गृह मंत्री वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संपर्क में रहे जिन्होंने उनको नियमित तौर पर विभिन्न मुद्दों से अवगत रखा।

Advertising