राजनाथ, अमित शाह फर्जी क्लिप मामलाः एनआरआई पर दर्ज हुआ मुकदमा

punjabkesari.in Wednesday, Mar 06, 2019 - 12:26 AM (IST)

नई दिल्लीः दिल्ली पुलिस ने गृह मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के बीच फर्जी, संपादित और छेड़छाड़ की गई ऑडियो क्लिप वाली वीडियो के संबंध में एक प्रवासी भारतीय व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि अवी डांडिया ने रक्षा बलों और शीर्ष अधिकारियों के खिलाफ नागरिकों के बीच अविश्वास पैदा करने और उनकी मानहानि करने के इरादे से सोशल मीडिया पर छेड़छाड़ की गई ऑडियो क्लिप पोस्ट की थी। बाद में ऑडियो क्लिप को सोशल मीडिया से हटा लिया गया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘उसने गृह मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के बीच फर्जी बातचीत का ऑडियो क्लिप डाला। क्लिप में एक अज्ञात महिला को भी सुना जा सकता है। ऑडियो क्लिप को इस तरह संपादित किया गया कि ऐसा लगे कि नेता भारतीय जवानों की शहादत के जरिए राष्ट्रवादी भावनाएं जाग्रत करने की साजिश रच रहे हैं।’’


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Yaspal

Recommended News

Related News