राजीव रूडी को मिल सकती बड़ी जिम्मेदारी!

Monday, Sep 04, 2017 - 11:55 AM (IST)

पटना : मोदी कैबिनेट के फेरबदल के बाद भाजपा नेताओं को अब भाजपा संगठन के दोबारा निर्मित होने का इंतजार है। मोदी मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे चुके राजीव प्रताप रूडी को संगठन में महामंत्री बनाकर बड़ी और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। सूत्रों के अनुसार पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह जल्दी ही संगठन में बदलाव कर सकते हैं और कई नेताओं को नई जिम्मेदारी सौंपी जा सकती हैं।

रूडी के इस्तीफे को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहें हैं। किसी का कहना है कि पार्टी उनके काम से खुश नही थी और कोई कह रहा है कि पार्टी के आदेशों को पालन करते हुए उन्होंने यह फैसला लिया है। अब रूडी के राजनीतिक भविष्य को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही है। इस साल के  चुनावी राज्यों में उन्हें किसी राज्य का प्रभारी बनाया जा सकता है। 2019 को चुनावों में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका होने की बात सामने आ रही है।

  


 

Advertising