शुरू में राजीव गांधी भ्रष्ट नहीं थे पर बाद में बोफोर्स घोटाला हो गया : गर्वनर मलिक

Friday, May 10, 2019 - 12:27 PM (IST)

श्रीनगर : राज्यपाल सत्यपाल मलिक भी अब राजीव गांधी भ्रष्टाचार मामले में कूद पड़े हैं। उन्होंने कहा कि शुरू में तो गांधी भ्रष्ट नहीं थे पर बाद में कुछ लोगों के प्रभाव में आकर हो गये और बोफोर्स घोटला हो गया। मलिक का एक आडियो क्लिप वायरल हुआ है जिसमें उन्होंने कहा है कि राजीव गांधी भ्रष्ट नहीं थे। यह क्लिप भाजपा के एक विद्रोही नेता अजय अग्रवाल ने वायरल किया है। इसी पर प्रतिक्रिया देते हुये मलिक ने यह बयान जारी किया और कहा कि शुरू में गांधी भ्रष्ट नहीं थे पर बाद में हो गये।


 आडियो क्लिप में मलिक सुप्रीम कोर्ट के एक वकील को कह रहे हैं, राजीव असल में भ्रष्ट नहीं था और यह मुझे अरूण नेहरू ने भी कहा कि एआईसीसी से जो खर्चा मिलता था उन दिनो, जब यह घूमते फिरते थे, तो यह गैर जरूरी खर्चा भी नहीं लेता था। अरूण नेहरू का यह कहना था। मलिक ने कहा कि मुफ्ती और उसने बोफोर्स मामले में ही राज्यसभा से इस्तिफा देकर जनमोर्चा का गठन किया था। उन्होंने कहा कि जब राजीव का बेटा कहता है कि आप चोर हैं तो उसे बताना जरूरी है कि वो कौन है और उसका इतिहास क्या है।
 

Monika Jamwal

Advertising