राजस्थान : विश्व की सबसे उंची शिव प्रतिमा हुई स्थापित, सीएम की मौजूदगी में कल होगा लोकार्पण

punjabkesari.in Friday, Oct 28, 2022 - 06:53 PM (IST)

नेशनल डेस्क : राजस्थान के राजसमंद जिलें में बनाई 369 फुट उंची शिव प्रतिमा को शनिवार को लोकार्पण होगा। दावा किया जा रहा है कि भगवान शिव की यह प्रतिमा दुनिया में सबसे उंची प्रतिमा है। इस कार्यक्रम में राज्य के सीएम अशोक गहलोत, कथावाचक मुरारी बापू, योग गुरु बाबा रामदेव, विधानसभा अध्यक्ष डॉ सी.पी. जोशी भी मौजूद होंगे। तत पदम संस्थान द्वारा प्रतिमा का निर्माण किया गया है। शिव प्रतिमा के उद्घाटन के बाद 29 अक्टूबर से 6 नवंबर तक धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।

इस दौरान मुरारी बापू राम कथा का पाठ भी करेंगे। कार्यक्रम के प्रवक्ता जयप्रकाश माली ने कहा कि नाथद्वारा की गणेश टेकरी पर 51 बीघा की पहाड़ी पर बनी इस प्रतिमा में भगवान शिव ध्यान एवं अल्लड़ की मुद्रा में हैं। माली ने दावा किया ‘‘विश्व की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा की अपनी एक अलग ही विशेषता है। 369 फुट ऊंची यह प्रतिमा विश्व की अकेली ऐसी प्रतिमा होगी, जिसमें लिफ्ट, सीढ़ियां, श्रद्धालुओं के लिए हॉल बनाया गया है।''

उन्होंने कहा, ‘‘प्रतिमा के अंदर सबसे ऊपरी हिस्से में जाने के लिए चार लिफ्ट और तीन सीढ़ियां बनी हैं। प्रतिमा के निर्माण में 10 वर्षों का समय और 3000 टन स्टील और लोहा, 2.5 लाख क्यूबिक टन कंक्रीट और रेत का इस्तेमाल हुआ है।'' इस परियोजना की नींव अगस्त 2012 में तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और मुरारी बापू की उपस्थिति में रखी गई थी। यह स्थान उदयपुर शहर से लगभग 45 किलोमीटर दूर है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News