women''s day पर रोडवेज की बसों में महिलाओं की एंट्री फ्री, इस राज्य सरकार ने किया ऐलान

Wednesday, Mar 01, 2023 - 12:30 PM (IST)

नेशनल डेस्क: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च, 2023) को राजस्थान में महिलाएं एवं बालिकाएं रोडवेज की बसों में निशुल्क सफर कर सकेंगी। सरकार की ओर से जारी एक बयान से यह जानकारी मिली। बयान के अनुसार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस संबंध में प्रस्ताव को मंजूरी दी है। यह छूट राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की बसों में रहेगी।

 

प्रस्ताव के अनुसार, यह सुविधा राजस्थान की सीमा में राजस्थान रोडवेज की समस्त साधारण एवं द्रुतगामी बसों में मिलेगी। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर राज्य में लगभग 8.50 लाख महिलाओं एवं बालिकाओं के बसों में यात्रा करने का अनुमान है। इस पर लगभग 7.50 करोड़ रुपए का वित्तीय भार अनुमानित है।

Seema Sharma

Advertising