राजस्थान : तेज रफ्तार SUV ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, दो चचेरे भाइयों की गई जान

punjabkesari.in Monday, Apr 06, 2026 - 05:25 PM (IST)

नेशनल डेस्क। राजस्थान के सीकर-उदयपुरवाटी मार्ग पर सोमवार को एक तेज रफ्तार एसयूवी ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे मोटरसाइकिल सवार दो चचेरे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल, एसयूवी (स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल) के नीचे फंस गई और दोनों वाहन आग की चपेट में आ गए। 

इससे सड़क के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान रामचंद्र गोस्वामी (39) और मुकेश गोस्वामी (30) के रूप में हुई है। दोनों लक्ष्मीपुरा के पुरोहित का बास गांव के निवासी थे। पुलिस ने बताया कि दोनों काम के सिलसिले में सीकर शहर जा रहे थे, तभी सामने से आ रही एसयूवी ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। 

सहायक उप-निरीक्षक धोलाराम ने बताया, ''टक्कर के बाद दोनों सड़क किनारे जा गिरे और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।'' सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात बहाल किया। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए एसके अस्पताल के मुर्दाघर में रखा गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News