Rajasthan: दौसा में असिस्टेंट ट्रेजरी ऑफिसर ने किया सुसाइड, जूनियर अकाउंटेंट की मौत से जुड़े थे तार

punjabkesari.in Friday, Jun 12, 2026 - 01:34 PM (IST)

Dausa Assistant Treasury Officer Suicide : राजस्थान के दौसा जिले से एक बेहद चौंकाने वाली और सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां महवा थाना क्षेत्र में तैनात एक उपकोषाधिकारी (Assistant Treasury Officer) मनोज मीणा (45 वर्ष) ने अपने घर पर कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 

पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है जिसमें एक सरकारी अधिकारी समेत दो लोगों पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। यह पूरा मामला एक अन्य जूनियर अकाउंटेंट की संदिग्ध मौत और दर्ज हुई एफआईआर (FIR) से जुड़ा हुआ माना जा रहा है।

पुलिस के अनुसार महवा थाना क्षेत्र के सिंदुकी गांव के मनोज मीणा (45) ने बीती रात अपने घर में फांसी लगा ली। थानाधिकारी महेंद्र सिंह यादव ने बताया कि एक कथित 'सुसाइड नोट' मिला है जिसमें दो लोगों पर उसे परेशान करने का आरोप है। आरोपियों में भुसावर में तैनात एक नायब तहसीलदार का नाम भी है। उन्होंने बताया कि नोट में मीणा ने यह कदम उठाने के लिए नायब तहसीलदार और उसके जीजा को जिम्मेदार ठहराया है। 

यह भी पढ़ें: iPhone WhatsApp Alert: पुराने आईफोन यूजर्स ध्यान दें, 30 नवंबर के बाद बंद हो सकता है व्हाट्सऐप, जानें क्यों?

पुलिस ने बताया कि यह घटना सिकराय उपखंड के उप कोष कार्यालय (ट्रेजरी) में जूनियर अकाउंटेंट शीतल मीणा की मौत के मामले में मनोज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बाद हुई। परिवार वालों ने बताया कि बृहस्पतिवार को मीणा घर पर अकेले थे क्योंकि उनकी पत्नी अपने मायके गई हुई थीं। कई बार फोन करने पर जब कोई जवाब नहीं आया तो शुक्रवार सुबह एक किराएदार को उनका हाल जानने के लिए भेजा गया जिसके बाद घटना का पता चला। 

यह भी पढ़ें: Rain Alert: UP, दिल्ली से MP तक मौसम मचाएगा कहर, 70 की स्पीड से चलेगी तूफानी हवा, IMD की 13 राज्यों में चेतावनी

इस मामले को जूनियर अकाउंटेंट शीतल मीणा (25) की मौत से जुड़ा हुआ माना जा रहा है जिनकी कथित तौर पर जहर खाने से मौत हो गई थी। उनके भाई ने 11 मई को मानपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी जिसमें मनोज मीणा पर परेशान करने और उसकी हत्या का आरोप लगाया गया था। हालांकि मनोज ने इन इन आरोपों का खंडन किया था और कहा था कि घटना वाले दिन ऑफिस में कोई विवाद या तनाव नहीं था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News