सातवें वेतन आयोग की मांग को लेकर राजस्थान रोडवेज कर्मचारियों का हड़ताल शुरू

Thursday, Jul 26, 2018 - 12:55 AM (IST)

जयपुर: राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के कर्मचारियों की हड़ताल के चलते बुधवार को प्रदेश में रोडवेज की बसे नहीं चली। निगम के कर्मचारियों ने रोडवेज में सातवें वेतन आयोग को लागू करने सहित अन्य मांगों को लेकर दो दिन की हड़ताल शुरू की है।

रोडवेज के एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार को हड़ताल के पहले दिन प्रदेश में रोडवेज के 52 डिपो की 4 हजार 780 बसें नहीं चल सकीं। उन्होंने बताया कि हमारी मांग है कि रोडवेज कर्मचारियों के लिए सातवां वेतन आयोग लागू किया जाए और तीन बकाया चल रही महंगाई भत्ते दिए जाए। दो दिन की हड़ताल से दोनों दिन लगभग दस करोड़ रुपए की आय का नुकसान होगा।

यातायात मंत्री यूनुस खान ने रोडवेज कर्मचारियों को हडताल खत्म करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि सरकार उनकी मांगों पर सकारात्मक तरीके से विचार कर रही है। खान ने कहा कि रोजवेज कर्मियों की मांग के लिए सरकार की सोच सकारात्मक है, और हम हड़ताली कर्मचारियों से काम पर वापस लौटने का आग्रह करते हंै।

shukdev

Advertising