राजस्थानः कांग्रेस की मुस्लिम विधायक ने खुद को बताया राम-कृष्ण का वशंज, बोली- धर्म बदलने से खून नहीं बदलता

Wednesday, Mar 01, 2023 - 09:29 PM (IST)

नेशनल डेस्कः राजस्थान में बजट सत्र चल रहा है। विधानसभा में विधायक अपनी-अपनी बात रख रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी राजस्थान सरकार को सदन में जमकर घेर रही है। इस बीच कांग्रेस की मुस्लिम विधायक साफिया जुबेर का एक बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें साफिया जुबेर ने खुद को राम कृष्ण का वशंज बताया है। साफिया कह रही हैं कि चाहे धर्म बदल गया हो, लेकिन खून तो नहीं बदलता। मुस्लिम विधायक का यह बयान सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है।


साफिया जुबेर ने राजस्थान की विधानसभा में अपना पक्ष रखते हुए कहा कि मेव राम और कृष्ण के वंशज हैं। चाहे धर्म का परिवर्तन हो गया हो लेकिन खून तो हममें राम और कृष्ण का ही है। इस बात को ध्यान में रखें सब लोग कि मेव क्या हैं? इन्हें आप मेवा समझें। बता दें कि इस साल राजस्थान में विधानसभा चुनाव होने हैं। कांग्रेस लगातार दूसरी बार सत्ता हासिल करने के लिए जी जान से जुटी हुई है।

 

Yaspal

Advertising