ब्लैकमेलिंग का खौफनाक अंत: डीग में पड़ोसी की करतूत से तंग आकर विवाहिता ने की आत्म/हत्या

punjabkesari.in Friday, Jul 03, 2026 - 03:13 PM (IST)

नेशनल डेस्क। राजस्थान के डीग जिले से एक बेहद दर्दनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां खोह थाना क्षेत्र के निगोही गांव में एक विवाहिता ने पड़ोसी युवक की ब्लैकमेलिंग और प्रताड़ना से तंग आकर गुरुवार देर रात अपने ही घर में दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि सूचना मिलने पर आज तड़के पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका रेनू का शव डीग जिला अस्पताल पहुंचाया जहां मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉटर्म कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। 

मृतका के पति सुनील ने प्राथमिकी दर्ज करवाते हुए बताया कि पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने उसकी पत्नी के फोटो वायरल करके ब्लैकमेल करने का प्रयास किया जिसके चलते रेनू ने आत्महत्या कर ली। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News