विधानसभा चुनाव से सीएम गहलोत का बड़ा दांव, राजस्थान सरकार एक साल में देगी 1 लाख सरकारी नौकरी

Thursday, Feb 16, 2023 - 05:12 PM (IST)

नेशनल डेस्कः चुनावी वर्ष में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जनता को लुभाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते। पहले बजट में राजस्थान में फ्री बिजली के साथ-साथ बेरोजगारों के लिए बड़े-बड़े वादों का पिटारा खोला। वहीं, अब विधानसभा में अशोक गहलोत ने एक कदम और आगे बढ़कर बड़ा ऐलान कर दिया। गहलोत ने कहा कि इस साल राजस्थान सरकार 1 लाख सरकारी पदों पर भर्ती करेगी। बता दें कि इस साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। गहलोत के सामने सत्ता में बने रहने की सबसे बड़ी चुनौती है। अब तक माना जाता रहा है कि राजस्थान की जनता दूसरा मौका नहीं देती है।

राजस्थान में कांग्रेस के लिए यह करो या मरो की लड़ाई जैसा है। अगर राजस्थान में कांग्रेस के हाथ से सत्ता चली जाती है तो लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी के लिए यह एक बड़े झटके जैसा होगा। उत्तर भारत के सबसे बड़े सूबे में शुमार राजस्थान में सत्ता में रहना कांग्रेस और अशोक गहलोत के लिए सबसे बड़ी चुनौती होगी। राजस्थान में कांग्रेस में अंदरूनी कलह किसी से छिपी नहीं है। सरकार बनने के साथ ही राजस्थान में सचिन पायलट और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बीच शह मात का खेल जारी है। सचिन पायलट अशोक गहलोत से अलग चलकर अपनी चुनावी यात्राएं निकाल रहे हैं।

Yaspal

Advertising